बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां झेल चुकी हैं बच्चे खोने का दर्द

बॉलीवुड स्टार्स के पास तमाम सुविधाएं होती हैं। अच्छी मेडिकल सुविधाएं और डायट के बावजूद कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं।
3 min read
• •
Updated: 9 Apr 2021, 10:36 AM IST
bolyw.jpg
,,

नई दिल्ली: किसी भी औरत के लिए मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जब औरत को ये पता चलता है कि उसके पेट में एक नन्ही सी जान पल रही है तो वह खुशी से झूम उठती है। नौ महीने तक वह अपने बच्चे का दुनिया में आने का इंतजार करती है। लेकिन प्रेग्नेंसी में कई तरह की परेशानियां भी होती हैं जिसके कारण कई बार महिलाओं का मिसकैरेज हो जाता है। अपने अजन्मे बच्चे को खोने का दर्द एक ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हम आपको आज उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो अपने बच्चे खोने का दर्द झेल चुकी हैं।

काजोल
एक्ट्रेस काजोल ने अजय देवगन से लव मैरिज की। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही काजोल मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। वह साल 2001 में प्रेग्नेंट हुई थीं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान ही कुछ दिक्कतों से उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद साल 2003 में काजोल ने बेटी न्यासा को जन्म दिया। काजोल का एक बेटा भी है, जिसे उन्होंने साल 2010 में जन्म दिया था।

महिमा चौधरी
महिमा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि शादीशुदा जिंदगी में वह खुश नहीं थी। इसके कारण उनका दो बार मिसकैरेज भी हुआ। इस दौरान उनके पति ने उनका साथ नहीं दिया। जिसके बाद महिमा ने शादी के कुछ सालों बाद पति बॉबी मुखर्जी को तलाक दे दिया। महिमा की एक बेटी है, जिसकी वह अकेली परवरिश कर रही हैं।

शिल्पा शेट्टी
योग से हमेशा अपने को फिट रखने वालीं शिल्पा शेट्टी भी मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। उन्होंने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद शिल्पा प्रेग्नेंट हुईं लेकिन कुछ दिक्कतों के कारण जन्म से पहले शिल्पा ने अपने बच्चे को खो दिया। इसके बाद साल 2012 में शिल्पा ने बेटे वियान को जन्म दिया।

कश्मीरा शाह
एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से शादी की। लेकिन 14 बार प्रेग्नेंट होने में वह नाकाम रहीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि फैमिली प्लानिंग के लिए मैंने काम से दूरी बना ली थी। कई साल कंसीव करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। आप यकीन नहीं करेंगे कि मैं 14 बार प्रेग्नेंट होने में नाकाम रही और मिसकैरेज हो गया। इससे मेरी हेल्थ भी काफी डाउन हो गई थी। इसके बाद कश्मीरा ने सरोगेसी का सहारा लिया। आज वह दो जुड़वां बेटों की मां हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब