बॉलीवुड

आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ समेत इन 9 अभिनेत्रियों पर लगा बॉयफ्रेंड छीनने का आरोप

बॉलीवुड में कई रिश्ते ऐसे हैं। जिन्हें देख कर लोग हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन बालाओं के बारें में बताएंगे। जिन पर बॉयफ्रेंड चोरी करने का इल्जाम लग चुका है।
2 min read
Bollywood Actresses
Bollywood Actresses

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में आए दिन रिश्ते बनते हुए टूटते हैं। जो दोस्त है कब दुश्मन बन कुछ नहीं कहा जा सकता है। इंडस्ट्री में आपको कई अजीबो गरीब रिश्ते भी देखने को मिलेंगे। बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन पर दूसरी हसीनोंओं के बॉयफ्रेंड चुराने का आरोप तक लग चुका है। इस लिस्ट में बॉलीवुड कई टॉप हीरोइनों का भी नाम शामिल है।

आलिया भट्ट

एक वक्त था जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियों बंटोरी थीं,लेकिन कैट संग रणबीर के ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट का हाथ थाम लिया।

दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बी-टाउन की सबसे फेवरेट जोड़ी में से एक हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब रणवीर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के दीवाने हुआ करते थे।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे का नाम एक्टर ईशान खट्टर संग जुड़ रहा था। यहां तक की दोनों ही मालदीव विकेशन पर भी साथ गए थे। लेकिन इससे पहले ईशान का नाम जान्हवी कपूर संग जुड़ रहा था। खबरें थीं कि दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान से पहले सुशांत सिंह राजूपत की जिंदगी में एक्ट्रेस कृति सेनन थीं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। एक वक्त था जब अर्जुन मलाइका की ननंद आर्पिता खान को डेट कर रहे थे।

कैटरीना कैफ

इन दिनों कैटरीना का नाम एक्टर विक्की कौशल संग जुड़ रहा है। इससे पहले विक्की की लाइफ में हरलीन सेठी थीं।

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग रिलेशनशिप में थीं। रिया से पहले सुशांत सारा को डेट कर रहे थे।

अंकिता लोखंडे

इन दिनों अंकिता लोखंडे विक्की जैन को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते हैं। लेकिन विक्की भी अंकिता से पहले टिया बाजपेयी संग हर जगह स्पॉट होते थे।

ट्विकंल खन्ना

ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले एक्टर अक्षय कुमार का नाम कई अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है जिनमें से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी संग आज भी अक्षय काम नाम जुड़ता है। फिर भी अक्षय ने ट्विंकल ने से शादी कर ली थी।

Published on:
20 Aug 2021 04:58 pm
Also Read
View All