18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर की रामायण में ‘लक्ष्मण’ के रोल के लिए हो गए थे रिजेक्ट, अब ‘रामायण कथा’ में निभा रहे राम का किरदार, जानें कौन हैं देव शर्मा

Who Is Dev Sharma: फिल्म 'रामायण कथा' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले देव शर्मा ने हाल ही में बताया है कि उन्हें नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार के लिए फोन कॉल आया था।
3 min read
Google source verification
Dev ShaDev Sharma Ramayanrma Ramayan

देव शर्मा (फोटो सोर्स- IMDb)

Dev Sharma Ramayan: अभिनेता देव शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में देव शर्मा भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने अपने करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं। देव ने बताया कि वह इससे पहले दो अलग-अलग रामायण फिल्मों में लक्ष्मण का किरदार निभाने के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन दोनों ही बार उन्हें इस भूमिका से बाहर कर दिया गया।

दो फिल्मों में लक्ष्मण के लिए दिया था ऑडिशन

देव शर्मा के मुताबिक उन्होंने 'आदिपुरुष' और नितेश तिवारी की 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। दोनों फिल्मों में उनका लुक टेस्ट भी काफी आगे तक पहुंच गया था। हालांकि, आखिर में उनकी लंबाई और शारीरिक बनावट किरदार के चयन में आड़े आ गई। देव ने बताया कि एक फिल्म में वो भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता से करीब दो इंच लंबे थे, जबकि दूसरी फिल्म में उनका कद-काठी राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता के मुकाबले काफी ज्यादा थी।

इन लगातार दो मौकों के हाथ से निकल जाने के बाद देव शर्मा काफी निराश हो गए थे। उन्हें लगने लगा था कि शायद रामायण से उनका जुड़ाव होना ही नहीं लिखा है। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि बार-बार लक्ष्मण की भूमिका के लिए करीब पहुंचने के बावजूद उनका चयन क्यों नहीं हो पा रहा है।

रामायण का नाम सुनते ही कर दिया था फिल्म से इनकार

दिलचस्प बात यह है कि जब ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के निर्देशक अभिषेक सिंह ने पहली बार देव शर्मा को फोन किया और फिल्म के बारे में बताया, तो देव ने शुरुआत में ही काम करने से मना कर दिया था। देव ने बताया कि उन्होंने साफ कह दिया था कि वह न तो लक्ष्मण का किरदार करना चाहते हैं और न ही रामायण से जुड़ी किसी फिल्म में काम करना चाहते हैं।

उस वक्त देव अपने पिता के साथ बैठे थे। उनके पिता ने उन्हें सलाह दी कि पहले पूरी बात सुन लेनी चाहिए और उसके बाद कोई फैसला लेना चाहिए। देव ने उन्हें बताया कि पहले दो बार इस तरह की स्थिति से उनका दिल टूट चुका है, इसलिए वह दोबारा उसी दौर से नहीं गुजरना चाहते थे।

लक्ष्मण नहीं, अब बने भगवान राम

आखिरकार देव ने फिल्म की कहानी और भूमिका के बारे में जाना और इस बार उन्हें लक्ष्मण नहीं बल्कि भगवान राम का किरदार मिला। जिस भूमिका के लिए वह पहले दो बार असफल हुए थे, उसी रामायण की कहानी ने उन्हें मुख्य किरदार तक पहुंचा दिया। ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ में प्रभास ने राम, कृति सेनन ने सीता, सैफ अली खान ने रावण और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। वहीं नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के आसपास रिलीज होने की बात कही गई है।

वहीं देव शर्मा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस तरह लक्ष्मण की भूमिका के लिए दो बार मिली निराशा के बाद देव अब बड़े पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं।

कौन हैं देव शर्मा?

देव शर्मा हिंदी सिनेमा के अभिनेता हैं, जिन्होंने अलग-अलग फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता दिखाई है। इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रामायण से उनका जुड़ाव पहले भी होने वाला था, लेकिन उन्हें दो बड़ी फिल्मों में लक्ष्मण के किरदार के लिए चुना नहीं गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग