बॉलीवुड अभिनेत्रियां जितना अपनी फिल्मों और खूबसूरती के लिए सुर्खियां रहती हैं। उतनी ही वो अपने अफेयर्स को लेकर भी खबरों में रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अक्सर लिंकअप्स की खबरें सामने आती ही रहती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन मशहूर एक्ट्रेसेस के बारें में बताएंगे। जो एक से ज्यादा मर्दों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड में आए दिन कई रिश्ते बनते और टूटते हैं। फिर भी स्टार्स सच्चे प्यार की तलाश में जुटे रहते हैं। कई अभिनेता और अभिनेत्रियां जो सच्चे प्यार को खोजने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। रिलेशनशिप को लेकर अक्सर ये स्टार्स काफी सुर्खियां भी बंटोरते हैं। कई मशूहर स्टार्स के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के नाम बताने जा रहे हैं। जो एक से ज्यादा लिंकअप्स को लेकर चर्चाओं में रह चुकी है।
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। शादी से पहले दीपिका के 7 अफेयर्स रह चुके हैं। जिसमें एक्टर रणबीर कपूर, निहार पांड्या, उपेन पटेल, एम.एस धोनी, युवराज सिंह, और सिद्धार्थ माल्या जैसे नाम शामिल हैं। अंत में दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह संग शादी कर ली।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ का भी 3 लोग के साथ नाम जुड़ चुका है। जिसमें सलमान खान और रणबीर कपूर का नाम शामिल है। कैटरीना कैफ काफी लंबे समय तक रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं। वहीं इन दिनों एक्टर विक्की कौशल संग कैटरीना का नाम जुड़ रहा है। खबरों की मानें तो जल्द ही कैटरीना और विक्की अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सकते हैं।
करीना कपूर खान
एक्ट्रेस करीना कपूर खान का नाम बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स संग जुड़ा। एक्टर ऋतिक रोशन और एक्टर शाहिद कपूर। ऋतिक रोशन संग एक्ट्रेस की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। वहीं शाहिद संग करीना का रिश्ता हर कोई जानता है। आखिर में करीना ने एक्टर सैफ अली खान संग शादी कर ली।
ऐश्वर्या राय बच्चन
खूबसूरती की मल्लिका ऐश्वर्या राय भी सच्चे प्यार की तलाश में थीं। उन्होंने करीबन 4 लड़कों को डेट किया। जिसमें सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और राजीव मूलचंदानी। ऐश्वर्या राय सलमान खान संग काफी लंबे समय तक रहीं, लेकिन किसी वजह से दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया। आखिर में ऐश्वर्या ने अपने हमसफर के रूप में एक्टर अभिषेक बच्चन को चुना।