बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये सेलेब्स जिन्हें लगी शराब की बुरी लत, नशे के चलते डूब गया था करियर

बॉलीवुड सेलेब्स अपने अजीबो गरीब शौक के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्ही में से कुछ सेलेब्स ऐसे हैं। जिन्होंने अपने नशे की बुरी लत की वजह से अपना करियर बर्बाद कर दिया। जनिए बॉलीवुड के इन सेलेब्स के बारें में।
3 min read
May 13, 2021
These Bollywood celebs whose career was ruined due to alcoholism
These Bollywood celebs whose career was ruined due to alcoholism

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सेलेब्स जितना अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उतना ही वह अपने अजीबो गरीब शौक के चलते भी खूब लाइम लाइट में रहते हैं। बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलेब्स हैं। जिन्हें कई चीज़ों की बुरी लत है। जिसमें से एक है शराब की लत। चलिए आज आपको बतातें हैं उन सेलेब्स के बारें में जिन्होंने अपनी शराब की लत की वजह से अपना करियर बर्बाद कर दिया।

1. संजय दत्त

इस लिस्ट में एक्टर संजय दत्त का नाम टॉप पर देख शायद किसी को इतनी हैरानी नहीं होगी। संजय दत्त की बायोग्राफी संजू में सभी ने देखा कि एक्टर को शराब के साथ-साथ ड्रग्स की एक बुरी लत लग चुकी थी। जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा और उनका फिल्मी करियर डूबने लगा।

2. धर्मेंद्र

बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र भी अपनी शराब की लत की वजह से इंडस्ट्री में मशहूर है। वहीं एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया था कि वह कैसे वह ज्यादा शराब पीकर नशे में चूर रहते थे। बताया जाता है कि धर्मेंद्र की शराब की लत की वजह से उनका करियर भी डगमागने लगा था। जिसके बाद एक्टर ने अपनी सेहत और करियर के चलते नशे की आदत छोड़ दी।

3. पूजा भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने महज 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक समय बाद एक्ट्रेस भी शराब के नशे का शिकार हो गई थीं। बताया जाता है कि पूजा भट्ट को शराब की ऐसी लत लगी कि उन्होंने अपना करियर दाव पर लगा दिया। शराब की लत की वजह से पूजा को इंडस्ट्री में काम मिलना भी बंद हो गया।

4. मनीषा कोइराला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरहिट फिल्में देने वाली मनीषा कोइराला भी शराब के नशे की शिकार हो गई थीं। बताया जाता है कि मनीषा को शराब की ही नहीं बल्कि अन्य नशीलें पदार्थों की भी लत लग गई थी। नशे की दुनिया में खोई मनीषा कोइराला ने अपना करियर भी खत्म कर दिया था।

5. महेश भट्ट

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट भी शराब की लत का शिकार हो गए थे। 26 साल की उम्र में फिल्म मंजिलें से महेश भट्ट ने बतौर निर्देशक से अपना डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्हें भी शराब की बुरी लत लग गई थी।

Published on:
13 May 2021 06:47 pm
Also Read
View All
‘मैं दिशा का PA नहीं हूं भाई!’ कैटरीना वाले सवाल पर अक्षय कुमार का जवाब सुन हंसी नहीं रोक पाए लोग

Raja Shivaji OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा , जानिए कहां देख सकेंगे ‘राजा शिवाजी’

सुशांत केस के बाद रिया चक्रवर्ती अपने ब्रांड का नाम ‘चुड़ैल का बदला’ क्यों रखना चाहती थीं? खुद किया खुलासा

हजारों की भीड़ में महिला फैन ने चिल्लाकर शाहरुख खान से किया प्यार का इजहार, एक्टर बोले- ये सब बातें अकेले में

राजकुमार संतोषी के साथ था ममता कुलकर्णी का अफेयर, बाद में उत्पीड़न के लगाए आरोप, सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश का खुलासा