बॉलीवुड

हेमा मालिनी की खूबसूरती के ये दिग्गज अभिनेता भी थे दीवाने, शादी के लिए किया था प्रपोज

बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी खूबसूरती के लिए इंडस्ट्री में काफी मशहूर थीं। कई सुपरस्टार्स उनकी खूबसूरती पर जान छिड़कते थे, लेकिन हेमा का दिल एक्टर धर्मेंद्र पर आया। चलिए आज आपको बतातें हैं कि धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी के और कौन दीवाने थे।
2 min read
These Bollywood Superstars Proposed To hema malini For Marriage
These Bollywood Superstars Proposed To hema malini For Marriage

नई दिल्ली। एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हुआ करती थी। दर्शकों पर ही नहीं बल्कि कई दिग्गज अभिनेताओं पर हेमा की खूबसूरती का जादू चला था। यही नहीं कई फेमस एक्टर्स ने तो हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया था, लेकिन अभिनेता धर्मेंद्र की वजह से एक झटके में हेमा ने सबके दिल तोड़ दिए। आज हम ड्रीम गर्ल के दीवानों के बारें में बताएंगे। जो उनसे शादी तो करना चाहते थे, लेकिन कर नहीं पाए।

राजकुमार

दिग्गज अभिनेता राजकुमार का नाम इस लिस्ट में सबसे पहला आता है। एक वक्त था जब राजकुमार भी हेमा मालिनी की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। उन्होंने हेमा मालिनी को शादी के प्रपोज भी किया था। जिसे हेमा ने ठुकरा दिया था। हेमा के बाद राजकुमार ने एयरहोस्टेज एंग्लो इंडियन जेनेफर उर्फ गायत्री राजकुमार संग शादी कर ली थी। शादी के बाद राजकुमार के तीन बच्चे हुए।

संजीव कुमार

अभिनेता संजीव कुमार हेमा मालिनी के कितने बड़े दीवाने थे। ये बात किसी से छुपी नहीं है। 1970 में संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया था। बताया जाता है कि संजीव कुमार हेमा के माता-पिता से मिलने भी गए थे। लेकिन हेमा ने शादी करने से मना कर दिया था। हेमा से इंकार सुनने के बाद उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की और 47 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया।

जितेंद्र

हेमा मालिनी के दीवाने जितेंद्र भी थे। हेमा के साथ तो जितेंद्र की शादी भी होने जा रही थी। तभी धर्मेंद्र बीच में आ गए थे। शादी टूटने के बाद जितेंद्र ने एयरहोस्टेज शोभा कपूर से शादी कर ली। जिसके बाद उन्होंने बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार कपूर को जन्म दिया।

धर्मेंद्र

हेमा के दीवानों के बीच बाजी मारने वाले धर्मेंद्र ही निकले थे। धर्मेंद्र और हेमा ने साल 1979 में शादी कर ली थी। दोनों की दो बेटिया हुईं। ईशा देओल और अहाना देओल। धर्मेंद्र की पहली पत्नी से से भी चार बच्चे रहे हैं। कुल मिलाकर धर्मेंद्र छह बच्चों के पिता हैं।

Published on:
02 Aug 2021 06:52 pm