
पहली नजर के प्यार का अहसास ही कुछ अलग होता है। वहीं अपने पहले प्यार को भुला पाना इतना आसान नहीं होता है। इस एहसास को इंसान हमेशा संजोकर रखना चाहता है। कुछ ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर के साथ। आनंद अहूजा को देखते ही सोनम उन्हें अपना दिल दे बैठे थीं। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिर दोनों 8 मई को शादी को बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही और सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहली ही नजर में एक-दूसरे को अपना दिल दे दिया। तो आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
भाग्यश्री
सलमान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बहुत ही कम उम्र में शादी कर घर बसा लिया था। अपनी पहली ही फिल्म के सुपरहिट होते ही भाग्यश्री रातों रात स्टार बन गईं थीं। राजघराने से संबंध रखने वाली भाग्यश्री ने महज 21 साल की उम्र में अपने बचपन के दोस्त हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली थी। बता दें भाग्यश्री और हिमालय दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। भाग्यश्री सांगली के महाराजा श्री विजयसिंह राव माधवराव पटवर्धन की बड़ी बेटी हैं। इन्होंने सन 1990 में शादी की थी।
सुनिधि
सिंगर सुनिधि चौहान को यरेक्टर और कोरियोग्राफर बॉबी खान से 18 साल की उम्र में प्यार हो गया था। उन दोनों ने बिना देरी किए शादी कर ली थी। लेकिन उनकी ये शाादी महज एक साल ही टिक सकी। बता दें कि सिंगिंग में कॅरियर बनाने के लिए सुनिधि चौहान ने स्कूल से आगे पढ़ाई भी नहीं की।
कनिका कपूर
'बेबी डॉल' गाने से अपनी कॅरियर की शुरुआत करने वाली कनिका कपूर का भी शादी को लेकर खराब एक्सपीरियंस रहा। लखनऊ की रहने वाली कनिका को लंदन में रहने वाले बिजनेसमैन राज चंडोक से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। उस वक्त कनिका की उम्र 20 से भी कम थी। वहीं साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद वो अपने तीनों बच्चों को लेकर मुंबई लौट आईं।
नीतू सिंह
इस फेहरिस्त में अगला नाम है ऋषि कपूर और नीतू सिंह का। बता दें कि एक साथ कई फिल्मों में काम करने वाले इस जोड़ों को कब प्यार हो गया उन्हें खुद भी पता नहीं चला। देनों ने 1980 में शादी की। उस वक्त नीतू की उम्र महज 21 साल थी जबकि ऋषि कपूर 26 साल के थे। दोनों आज भी एक दूसरे को बेइंतिहा प्यार करते हैं।
दिव्या भारती
महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत आज भी दुनिया के लिए एक गहरा सदमा है। दिव्या ने कुछ ही फिल्मों में काम करके बॉलीवुड की सुपरस्टार बन गईं थीं। दिव्या को साजिद से फिल्म के सेट पर ही प्यार हो गया था। वहीं साजिद भी दिव्या की खूबसूरती के दिवाने हो गए थे। देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। उस वक्त दिव्या महज 18 साल की थी। शादी के एक साल बाद ही दिव्या की मौत हो गई।
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया ने उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' की रिलीज के छः महीने पहले ही राजेश खन्ना से शादी की थी। शादी के समय डिंपल की उम्र महज 16 साल थीं जबकि राजेश खन्ना 31 साल के हो चुके थे। दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों ने शादी की।