
नई दिल्ली। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने फैशन सेंस को लेकर काफी चर्चे में बनी रहती है जिनमें करीना(Kareena) से लेकर काजोल(Kajol) तक का नाम टॉप लिस्ट में आता है लेकिन यदि बोल्ड सुक की बात करें, तो आज के समय में प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं जो उनकी ड्रेस से साफ झलकता है। अभी हाल ही में हुए ग्रैमी अवॉर्ड के दौरान प्रियंका (Priyanka Chopra) रेड कार्पेट पर पहुंची जहां उन्होनें सफेद रंग का रॉल्फ एंड रॉस का डिजाइनर गाउन पहना था। जिसकी नेकलाइन इतनी डीप थी कि हर की इस ड्रेस को देखकर सिर्फ आहें ही भर पा रहे थे। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। अब ये बात प्रिंयका (Priyanka Chopra) तक ही सीमित नही है बॉलीवुड की बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस है जो अपनी ड्रेस का कारण ही ट्रोल होते देखी गई हैं। जानिये उन हीरोइनों के बारे में जिन्होने बोल्ड ड्रेस से लूटा सबका दिल..
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के बारे में तो हर कोई जानता है कि वो अपने हॉट अंदाज के लिए ही जानी जाती है। बोल्ड लुक से वो हर किसी को मात दे सकती है। जहां प्रियंका चोपड़ा अपने डीप नेकलाइन से लोगों का निशाना बनी तो वहीं कैट भी इस तरह की नेकलाइन वाली ड्रेस पहने नजर आई थीं। पिछले साल हुए आइफा अवॉर्ड में कटरीना ने मरून रंग का शिमरी गाउन पहना था। जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी, वहीं बैकलेस और हाई फ्रंट स्लिट भी काफी बोल्ड थी।
दीपिका
इस तरह की ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा या कैटरिना ही नही दीपिका भी एक हाथ आगे ही देखी गई हैं। पिछले दिनों अवॉर्ड शो में पहुंची दीपिका ने काले रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। जिसकी नेकलाइन इतनी डीप थी कि वो लगभग बेली तक पहुंच रही थी। जिसे देखकर हर किसी कै मुहं खुला का खुला ही रह गया था।
भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड की जब इतनी बड़ी हस्तियों ने इस तरह की ड्रेस को पहनकर जलवा लूटा तो भला फिर भूमि पेडनेकर पीछे क्यों रहे। उन्होनें तो इन एक्ट्रेस को भी मात देकर आगे बढ़ गई। डब्बू रतनानी के कैलेंडर में टॉपलेस नजर आकर उन्होनें तहलका ही मचा दिया। इसी तरह से भूमि ने एक अवॉर्ड शो में पिंक कलर के गाउन में नजर आई।जिसकी नेकलान काफी बोल्ड थी। डीप वी नेकलाइन लगभग बेली तक जा रही थी। भूमि का ये लुक काफी हॉट नजर आ रहा था।
रकुल प्रीत सिंह
केवल भूमि ही नहीं इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए अजय देवगन की हीरोइन रह चुकी रकुल प्रीत सिंह ने भी पीले रंग का बोल्ड आउटफिट कैरी किया था। और इस गाउन की फ्रंट कट भी काफी ऊपर से थी हांलाकि रकुल इस गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।
मलाइका अरोड़ा
अब मलाइका अरोड़ा का बात करे तो वो अपनी हॉट तस्वीरे अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है।जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में मलाइका ने अपना फोटोशूट शेयर किया था। जिसमें उनकी नेकलाइन पूरे पेट तक जा रही थी। सके बाद तो उनके साथ जो हुआ वो किसी से छिपा ही नही हैं। इसी ड्रेस को साथ वो भागती भी नजर आई थीं। मलाइका का फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा था जिसे देखकर हर कोई हैरान था।