बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा से लेकर आलिया भट्ट तक इन एक्ट्रेसेस ने घटाया अपना वजन

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं। जो अपने वजन को लेकर सुर्खियों में रहती थीं। इन अभिनेत्रियों ने वजन कम कर अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन से सबको काफी हैरान किया है। जानिए उन एक्ट्रेसेस के बारें में।

3 min read
These Five Bollywood actresses lost weight

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जो वज़न को लेकर काफी ट्रोल होती आई हैं। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर सारा अली खान तक का नाम शामिल है। इन तमाम एक्ट्रेसेस ने इंडस्ट्री में आने के लिए खुद पर कड़ी मेहनत की और उनक ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी हैरान भी रह गए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपना मोटपा कम कर बनाई फिट बॉडी।

सारा अली खान

फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान अपने मोटापे की वजह से जानी जाती थीं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियोज वायरल होती थी। जिसमें वो काफी मोटी दिखाई देती थीं। उनका लगभग 96 किलो वजन था। जिसके बाद सारा ने अपना वजन पर काम किया और फिर खुद को फिट किया। सारा का फिटनेस से सभी को काफी प्रेरित भी किया।एक इंटरव्यू में सारा ने बताया था कि सभी समानता की बात करते हैं। लेकिन कुछ भी नहीं चाहता कि फिल्म की लीड हीरोइन 96 किलो की हो। सभी चाहते हैं कि फिल्म की हीरोइन पतली और दिखने में खूबसूरत हो। साथ ही जो लोग जीरो फिगर को फिटनेस कहते हैं वो भी ठीक नहीं है।

सोनाक्षी सिन्हा

एक वक्त था जब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने वजन की वजह से जानी जाती थी। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में आने से पहले अपना 30 किलो वजन घटाया था। बावजूद इसके अक्सर सोनाक्षी अपने वजन को लेकर ट्रोल होती आई हैं। पिछले 10 सालों में सोनाक्षी सिन्हा के ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग काफी हैरान हैं। खुद को स्लिम देख सोनाक्षी को भी काफी अच्छा महसूस होता है।

सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री में अपने स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इंडस्ट्री में से पहले सोनम का भी वजन 86 किलो था। साथ ही एक्ट्रेस पीसीओडी से भी ग्रस्त थी। ऐसे में सोनम कपूर को अपने वजन को कम करने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ी थी।

आलिया भट्ट

इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शुमार है। आलिया ने 26 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल कर लिया है। साथ ही वो अपनी फिटनेस और स्टाइल की वजह से भी जानी जाती है। एक वक्त था जब आलिया का 70 किलोग्राम वजन था। उनकी हाइट के मुताबिक उनका 20 किलो वजन ज्यादा था। ऐसे में आलिया को भी खुद को फिट करने में बहुत मेहनत करनी पड़ी थी।

जरीन खान

जरीन खान ने अपने फिल्मी करियर सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म वीर से की थी। लेकिन जरीन के लिए बॉलीवुड में आना बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक वक्त था जब जरीन खान का 100 किलोग्राम वजन था। फिल्म के रिलीज़ होने के बाद जरीन को अपने वजन की वजह से खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद जरीन ने 43 किलो वजन कम किया और वो काफी फिट हैं।

Published on:
21 Jun 2021 05:29 pm
Also Read
View All