बॉलीवुड

इन शानदार लोकेशन्स पर हुई फिल्मों की शूटिंग, छुट्टियों में यहां का कर सकते हैं ट्यूर प्लान

बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जो देश-दुनिया की सैर करने के लिए दर्शकों को Encourage करती है।
4 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 5:19 PM IST
location
location

बॉलीवुड फिल्मों में दिखाए गए लोकेशन को देखकर एक बार को दिल करता है कि काश हम भी इन खूबसूरत वादियों में खो जाएं। वहीं इस बात को हम नकार नहीं सकते हैं कि भारतीय घूमने-फिरने के शौकीन हैं और उनकी इस आदत को अगर किसी ने पंख लागाया है तो वो है बॉलीवुड की फिल्मों ने। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जैसे 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'ये जवानी है दीवानी' जो देश-दुनिया की सैर करने के लिए दर्शकों को Encourage करती है। आज हम आपको ऐसी ही कई फिल्मों के खूबसूरत लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार आपको भी परिवार संग घूमने जरूर जाना चाहिए। ...तो आइए हम आज आपको सैर कराने ले चलते हैं उन खूबसूरत वादियों में जहां से लौटने का आपका दिल कभी नहीं करेगा।

1. Woodville Palace Hotel, Shimla
शिमला में स्थित इस होटल की खूबसूरती देखते ही बनती है। ये अंग्रेजों के जमाने का होटल है। फिल्म '3 इडियट्स' में करीना कपूर की शादी का सीन यहीं फिल्माया गया था। यहां 'ब्लैक', 'राजू चाचा' और 'रा़ज-2' की भी शूटिंग हो चुकी है।'

2. Span Resort & Spa, Manali
यहां 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म की शूटिंग की गई थी। इस जगह Bunny और उसके दोस्त ठहरे थे। मनाली का ये होटल शहर से दूर प्राकृतिक सुंदरता के बीच लोगों की मेहमान नवाजी करता है। अगर आप नदी के किनारे, जंगलों और पहाड़ों से दोस्ती करना चाहते हैं, तो आपको इससे सुंदर जगह और कोई नहीं मिलेगी।

3. The Oberoi Udaivilas, Udaipur
'ये जवानी है दीवानी' फिल्म में एक और लोकशन यूज कि गया था और वो लोकेशन है उदयपुर का। वैसे इस लोकेशन को पहले किसी ने नहीं देखा होगा। अगर आप जिंदगी में कुछ खूबसूरत यादें संजोना चाहते हैं, तो यहां एक बार जरूर आएं।

4. Pataudi Palace, Haryana
इंडिया में ऐसी कोई जगह है, जो एक ही समय में रॉयल्टी और बॉलीवुड को दिखाता है, तो वो है, हरियाणा का पटौदी पैलेस। बता दें कि पटौदी के नवाबों की दो पीढ़ियां और अपने नवाब और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की खिद्मत करता ये पटौदी पैलेस, बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए हमेशा अपनी बांहे फैलाए रखता है।
इस पैलेस में 'मंगल पांडे', 'वीर-जारा', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गांधी माय फादर' और जूलिया रॉबर्ट्स की 'इट प्रे लव' की शूटिंग इस पैलेस में हुई है।

5. Rainforest Resort, Athirapally
आप एक बार आज रेनफॉरेस्ट रिसॉर्ट को देखने जाइए, तब आपको इसकी खूबसूतरी का अंदाजा होगा। शायद यही एक वजह है जिसकी वजह से मणि रत्नम इस जगह बार-बार खींचे चले आते हैं। रत्नम ने यहां 'रावण' फिल्म की शूटिंग की थी। ये जगह चारों तरफ से हरे-भरे जंगलों और गिरते हुए झरने का एक शानदार संगम है।

6. Hotel Naggar Castle, Himachal Pradesh
'जब वी मेट' फिल्म का 'ये इश्क हाय' गाना अगर आपको याद हो, तो आप इस गाने का पिक्चराइजेशन कभी नहीं भूल पाएंगे। इस पिक्चराइजेशन को कुछ यादगार बनाता है, तो वो है 'Hotel Naggar Castle'। एक बार यहां घूमने जरूर आएं।

7. Hotel De L'orient, Pondicherry
फिल्म 'जिस्म' की के एक गाने 'शिकायत है' की शूटिंग 'Hotel De L'orient' की गई थी। अगर किसी को स्वदेशी-फ्रेंच वास्तुकला और तमिल मसालों में बना फ्रेंच खाना पसंद हो, तो इस होटल से अच्छा स्वाद आपको कहीं नहीं मिलेगा।

8. Baradari Palace, Patiala
19वीं शताब्दी में बना ये पैलेस इतिहास की खूबसूरत याद की निशानी है, जिसे बहुत नाजों से संभाल के रखा गया है। इस जगह को देखने के लिए लोगों की भीड़ यहां बनी रहती है। इस जगह पर 'बॉडीगार्ड', 'मौसम' और 'यमला पगला दीवाना' की शूटिंग की गई है।

9. Ahilya Fort, Madhya Pradesh
शाहरुख खान की फिल्म 'अशोका' को अगर याद किया जाता है, तो इसकी बेहतरीन शूटिंग लोकेशन्स के लिए। इन लोकेशन्स में सबसे भव्य कुछ था, तो वो था अहिल्या फोर्ट। 4000 साल पुराने इस फोर्ट को होटल में तब्दील कर दिया गया है, ताकि आम लोग भी इसकी भव्यता देख सकें।

10. Hotel Narain Niwas Palace, Jaipur
पीरियड फिल्मों के लिए सबसे अच्छा लोकेशन जयपुर के नारायण निवास पैलेस को माना जाता है। क्योंकि इसके हर कोने से राजपूताना खुशबू आती है। ये पैलेस 'जुबैदा' और 'पहेली' जैसी फिल्मों की शूटिंग की मेजबानी कर चुका है।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी