बॉलीवुड

बॉलीवुड के इस एक्टर का फूटा गुस्सा, कहा राष्ट्र को धर्म और जाति के आधार पर बांटने से…

केआरके ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो राजनीति के लिए लोगों को बांटने का काम करते हैं
less than 1 minute read
crime.jpeg
420 accused swallowed poison to avoid arrest

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी किसी एक्टर के खिलाफ बोलकर सुर्खियों बटोरते हैं तो कभी किसी मुद्दे पर अपनी राय रखने पर वो ट्रोल हो जाते हैं। इस बार भी कमास आर खान ने एक ट्वीट किया है, जिसकी वजह से वो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। उनके इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

इस बार उन्होंने अपने ट्वीट में क्राइम की बढ़ती घटनाओं का जिक्र किया है। कमाल आर खान के इस ट्वीट पर यूजर्स ने रिएक्शन भी देन शुरू कर दिया है। कमाल आर खान उर्फ केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा: "राष्ट्र को धर्म और जाति के आधार पर बांटना गरीबी को निमंत्रण देने जैसा होता है और जब गरीबी आती है तो अपने साथ हजारों अपराध लेकर आती है."

तो इस तरह कमाल आर खान ने बढ़ती घटनाओं को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने बिना नाम लिए उन लोगों पर निशाना साधने की कोशिश की है, जो अपनी राजनीति के लिए धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं। कमाल आर खान का यह ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि केआरके अपनी बेबाक जुबान के लिए जाने जाते हैं।

Published on:
19 Oct 2019 05:57 pm