बॉलीवुड

श्रीदेवी के नाम पर जाना जाएगा मुंबई का ये फ्लाईओवर, लोगों ने जताई आपत्ती

मुंबई स्थित अंधेरी लोखंडवाला कॉम्पलेक्स के पास मोगरा नाले वाले फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जाए।
2 min read
• •
Jun 20, 2018
sridevi
sridevi

बॉलीवुड दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि 24 फरवरी, 2018 को दुनिया को अलविदा कह गईं थीं। वो आज भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनकी यादें आज भी सभी के जेहन में है। खबरों की मानें तो मुंबई के अंधेरी इलाके में एक फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जाएगा। इस खबर को सुनते ही लोगों ने आपत्ति जताई है।

दाभाडकर ने मेयर को एक खत लिखकर इस बात की मांग की:
बीजेपी के कॉर्पोरेटर योगीराज दाभाडकर ने मेयर को एक खत लिखकर इस बात की मांग की है कि मुंबई स्थित अंधेरी लोखंडवाला कॉम्पलेक्स के पास मोगरा नाले वाले फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जाए। योगीराज का यह कहना है कि श्रीदेवी की याद में इस फ्लाईओवर को अभिनेत्री 'श्रीदेवी उड़ानपूल' का नाम दिया जाए। हालांकि योगीराज वेस्ट वॉर्ड समिति के चेयरमैन है। अगर मेयर द्वारा योगीराज की मांग को मान लिया जाता है तो बहुत जल्द ही फ्लाईओवर का नाम बदल दिया जाएगा।

जब श्रीदेवी दुबई में भतीजे मोहित की शादी में पहुंची:
इस साल फरवरी महीने में ही श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई हुई थीं। यहां पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। दरअसल शादी होने के बाद सभी लौट आए लेकिन श्रीदेवी वहां पर 2-3 और रहना चाहती थीं ताकि वह अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी के लिए शॉपिंग कर सकें। इसी बीच अचानक खबर आई कि दुबई के जिस होटल में श्रीदेवी ठहरी थीं उसके बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी का इस तरह से जाना हर किसी को खलता रहेगा। खैर अब देखना ये होगा कि मुंबई के इस फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जाएगा या नहीं।

जब लोगों ने जताई आपत्ति:
जैसे ही लोगों के कानों में ये खबर आई कि किसी फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जा रहा है तो कई लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई है। तो कई लोगों ने यह भी कहा कि किसी फ्लाईओवर को नहीं बल्कि किसी चौक या रोड को श्रीदेवी का नाम देना चाहिए।

Published on:
20 Jun 2018 01:54 pm
Also Read
View All
‘लोग आज भी सवाल करते हैं’, सलमान खान की मां का रोल निभाने पर सोनाली कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, तब्बू से है इसका कनेक्शन

‘अक्षय कुमार को क्यों नहीं कहा देश छोड़ने को?’, आमिर के भांजे इमरान खान के नोटिस पर यूजर ने किया कमेंट तो लोगों ने बताया अंतर

अवंतिका मलिक से अलगाव, फ्लॉप फिल्मों और नेपोटिज्म की बहस तक, आमिर खान के भांजे इमरान खान की जिंदगी से जुड़े विवाद

अजमल कसाब की ‘मटन बिरयानी’ वाली कहानी पर उज्जवल निकम ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों बनाई थी झूठी कहानी, फिल्म ‘प्रहार’ में खुलेंगे कई राज

आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले सलमान खान, कहा- डेटिंग लाइफ पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन खुश हूं