बॉलीवुड

संजय दत्त-सलमान खान ने रिजेक्ट कर दी थी ये मूवी, इस एक्टर को बना दिया स्टार, फ्लॉप फिल्मों से मिला छुटकारा

This Movie Rejected By Sanjay Dutt And Salman Khan: संजय दत्त और सलमान खान ने इस मूवी को कर दिया था रिजेक्ट, इसे एक नए एक्टर ने कर लिया और बन गया स्टार।

2 min read
May 13, 2024

This Movie Rejected By Sanjay Dutt And Salman Khan: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और सलमान खान ने अपने फैंस को कई हिट फिल्में दी हैं। उनके हिस्से में एक और हिट मूवी आ जाती अगर वो इसे ना न कहते। उनके ना कहने के बाद इसे न्यूकमर एक्टर जॉन अब्राहम ने किया।

ये मूवी आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई और इससे जॉन अब्राहम (John Abraham) की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला भी खत्म हो गया। साथ इसके बाद जॉन अब्राहम की गिनती बड़े स्टार्स में होने लगी।

संजय दत्त-सलमान खान ने किया रिजेक्ट

ये फिल्म थी ‘धूम’ (Dhoom)। इसमें अभिषेक बच्चन, ईशा देओल, उदय चोपड़ा जैसे स्टार्स थे। इसे संजय गांधवी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को पहले संजय दत्त और सलमान खान (Sanjay Dutt And Salman Khan) को ऑफर किया गया था। विलेन का रोल होने के चलते दोनों ने ही इसे ठुकरा दिया।

धूम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस रोल को फिर एक्ट डिनो मोर्या को दिया गया मगर उन्होंने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। फिर जॉन ने ये कबीर वाला रोल किया और आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गए। इनका हेयरस्टाइल भी तब दर्शकों ने खूब कॉपी किया था। इस फिल्म ने करीब 77 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसका बजट लगभग 11 करोड़ रुपये था।

जॉन अब्राहम की फ्लॉप फिल्में

मजे की बात ये है कि इससे पहले जॉन अब्राहम की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। इनमें साया, पाप ऐतबार, लकीर जैसी मूवीज के नाम शामिल हैं। धूम के बाद जॉन अब्राहम का करियर चल पड़ा। इसके बाद इन्होंने ‘दोस्ताना’, ‘रेस-2’, ‘गरम मसाला’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।

Also Read
View All