बॉलीवुड

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की वीडियो शेयर कर उन्हें कहा- बैट्री कहीं का

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। देश के हर कोने में उनके फैंस हैं।
less than 1 minute read
shahrukh_khaannn_.jpeg

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। देश के हर कोने में उनके फैंस हैं। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी किंग खान के काफी चाहने वाले हैं। ऐसे में पाकिस्तान की एक्ट्रेस माहिरा खान ने शाहरुख की एक वीडियो शेयर करते हुह उन्हें गधेड़ा और बैट्री कहा।

दरअसल, माहिरा खान ने उनकी और शाहरुख खान की फिल्म रईस का वीडियो शेयर किया था। इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी के रोल में नजर आए थे। इस वीडियो में उसी फिल्म का सीन है, जिसे माहिरा खान ने शेयर किया है। रईस फिल्म के तीन साल पूरे होने के मौके पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दो वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरी पुरानी यादों में से सबसे पसंदीदा।" वीडियो में शाहरुख खान अपनी बीवी के खौफ के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं, जिसपर माहिरा खान नाराज हो जाती हैं और उन्हें बैट्री कहती हैं।

View this post on Instagram

My no 1 @iamsrk 💖 #3yearsofRaees

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on

दूसरा वीडियो शेयर करते हुए माहिरा खान ने लिखा- "मेरे नंबर वन शाहरुख खान।" आपको बता दें शाहरुख खान और माहिरा खान स्टारर रईस फिल्म को रिलीज हुए तीन साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख और माहिरा लीड रोल में थे। फिल्म के डायलॉग्स को काफी पसंद किया गया था। वहीं इस फिल्म के गानों को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला था।

Updated on:
27 Jan 2020 06:03 pm
Published on:
27 Jan 2020 06:02 pm