
बॉलीवुड को समाज का आईना कहा जाता है। इसी कारण हमारे आसपास जो कुछ भी होता है। उसे रुपहले पर्दे पर दर्शाया जाता है। अंडरवल्र्ड की दुनिया और अंडरवल्र्ड डॉन की जिंदगी भी अक्सर फिल्म मेकर्स को आकर्षित करती है। इनकी कहानी सिर्फ फिल्म मेकर्स की ही नहीं, दर्शकों को भी भाती हैं। इसका ताजा उदाहण है फिल्म ‘डैडी’। यह फिल्म मुंबई के डॉन अरुण गवली के जीवन पर बनी है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की कहानी पर बेस्ड फिल्म डैडी पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रिस्पॉन्स रहा है।
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है, तो कहीं फिल्म के 2.30 करोड़ रुपये कमाने की भी जानकारी है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म ने शनिवार को 2 करोड़ रुपए की कलेक्शन कर ली है और इतनी ही कमाई सडे की बताई जा रही है। इस तरह से ये फिल्म रिलीज के ३ दिनों में महज करीब ६ करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई है। 1000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है। बताया जा रहा कि अब तक अंडरवल्र्ड पर बेस्ड फिल्में बनी हैं, उनमें अब तक सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई है ‘डैडी’।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि ये फिल्म बजट निकाल पाएगी या नहीं...डैडी की विफलता का असर श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘हसीना पारकर’ पर भी पड़ सकता है। जी हां, एक बार फिर पर्दे पर दाऊद अवतरित होने वाला है, लेकिन इस बार केंद्र में उसकी बहन हसीना है। इसमें कोई दोरास नहीं कि अंडरवल्र्ड की दुनिया में पैठ जम ाने वाले गैंग्स्टर्स के जीवन पर अब तक दर्जनों फिल्में और कहानियां बनी हैं। इनकी दुनिया कितनी खतरनाक होती है ये बताने की जरूरत नहीं। चंूकि, ये जितने खतरनाक होते हैं, उतनी ही दिलचस्प होती हैं इनकी कहानियां। ऐसी ही कुछ असल कहानियों को बॉलीवुड एक्टर्स ने सिल्वर स्क्रीन पर प्रदर्शित करने की कोशिश की है। अब तक बॉलीवुड के जिन कलाकारों ने अंडरवल्र्ड की दुनिया के गैंग्स्टर के असल जीवन को पर्दे पर जिया है, उनमें फिल्म डैडी में अर्जुन रामपाल फिलहाल चर्चा में हैं। इसके अलावा इम्तियाज अली ने फिल्म-ब्लैक फ्राइडे में याकूब मेनन का किरादार निभाया था। अजय देवगन फिल्म-‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में हाजी मस्तान बने थे। अजय ही फिल्म कंपनी में दाऊद का किरादार निभाया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म-शूटआउट एट वडाला अकबर खान ने भी हाजी मस्तान का किरदार किया है। फिल्म- वंस अ टाइम इन मुंबई दोबारा में अक्षय कुमार बन चुके हैं दाऊद इब्राहिम। शूटआउट एट वडाला में जॉन अब्राहम ने मान्या सुर्वे के किरदार में नजर आए थे। इसी फिल्म में सोनू सूद ने दाऊद का किरदार निभाया था। गैंग्स ऑफ वासेपुर में मनोज बाजपाई ने शफीक खान का रोल किया था। अब जल्द ही दाऊद की बहन हसीना पारकर के किरदार में श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं।