बॉलीवुड

जब अभिषेक बच्चन ने सबके सामने कहा था ‘पत्नी हमेशा सही होती है’, ऐसा था ऐश्वर्या राय का रिएक्शन

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल है। इसमें दोनों एक बात पर बहस कर रहे हैं।
2 min read
• •
Aug 12, 2024
Throwback When Abhishek Bachchan admitted in front of Aishwarya Rai That wife is always right

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: बीते कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें आ रही हैं। ऐसी अफवाह है कि दोनों के बीच तलाक हो चुका है मगर न तो कभी ऐश्वर्या और ना ही कभी अभिषेक ने इस बारे में कोई बात की।

इसी बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू भी तेजी इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें वो हमेशा पत्नी के सही होने की बातें करते दिख रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने पति-पत्नी के रिश्ते पर की बात

ये वीडियो करण जौहर के चैट शो कॉपी विद करण का है। इसमें वो पति-पत्नी के रिश्ते पर बातें करते दिख रहे हैं। इसी बीच वो टिप्पणी करते हैं कि कोई भी विवाहित पुरुष ये समझेगा कि ये सच है, क्योंकि कोई भी पत्नी कभी भी माफ़ी मांगने के लिए पहला कदम नहीं उठाती है। उन्होंने कहा कि- हर शादी में, "पत्नी हमेशा सही होती है", और आमतौर पर पति की भूमिका "माफ़ी मांगना और आगे बढ़ना" होती है।

इस पर ऐश्रर्या राय मजाकिया अंदाज में कहती हैं- "एक विवाहित महिला के जीवन में मौन बहुत सुनहरी चीज होता है।"

क्यों हो रही हैं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की बातें

यही इंटरव्यू एक बार फिर से इंटरनेट पर छाया है। वहीं बात करें हाल के समय की तो ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब ऐश्वर्या और बच्चन फैमिली अलग-अलग अनंत अंबानी की शादी में पहुंचे।

यहां ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और उनकी बेटी आराध्या अलग दिखीं और अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दिए। मगर तलाक की बातें बस अफवाह हैं। बच्चन फैमिली की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Updated on:
12 Aug 2024 05:34 pm
Published on:
12 Aug 2024 05:34 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड