बॉलीवुड

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को लेकर काफी नर्वस हैं आमिर खान

यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ 08 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2018, 5:50 PM IST
thugs of hindostan complaint against aamir khan in court
thugs of hindostan complaint against aamir khan in court

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के रिलीज को लेकर नर्वस हैं। यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ 08 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में आमिर खान , अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभायी है। आमिर फिल्म की रिलीज को लेकर नर्वस हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस फिल्म को लेकर सिर्फ एक ही वजह से नर्वस हूं। लोग मेरी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं क्योंकि उसमें मैसेज और कॉन्सेप्ट होता है। लेकिन ये मूवी हटके है। मुझे ठग्स करते हुए बहुत मजा आया, मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे।'

आमिर खान ने कहा, 'ठग्स इकलौती ऐसी फिल्म है जो मैंने इसलिए चुनी क्योंकि मुझे अपना किरदार बहुत पसंद आया। ये रोल रंगीला से परे है। ये किरदार पूरी तरह से दुष्ट है और इसमें कोई विवेक नहीं है। आप ऐसे शख्स को अपने आस-पास नहीं देखना चाहेंगे। आप उसे देखना पसंद करेंगे लेकिन उसके दोस्त नहीं बनना चाहेंगे क्योंकि आप उसपर विश्वास नहीं कर पाएंगे।

फिल्म में आमिर के रोल की तुलना पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन जैक स्पैरो से की जा रही है। इस बारे में उन्होंने कहा कि लोग जब उनका किरदार देखेंगे तो फिल्म पायरेट्स ऑफ कैरेबियन के जैक स्पैरो को भूल जाएंगे। उन्होंने कहा, 'यह मेरा अब तक का सबसे मुश्किल किरदार था। ऑडियंस के लिए भी यह मुश्किल होगा क्योंकि ऐसे मौके आएंगे जब वह मुझे पसंद नहीं करेंगे।'

Updated on:
7 Nov 2018, 5:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ये एक्टर निभाएगा अहम भूमिका! पाकिस्तान की दिखेगी इनसाइड स्टोरी

‘बॉलीवुड के माहौल ने बनाया दबाव’, ‘इंडियन आइडल’ के रनर अप रहे अमित सना ने फिर साधा निशाना, बोले- कई गाने गाना ही नहीं चाहता था

रावण के 10 सर वाला गोल्ड ब्रोच पहने नजर आए यश, रायामण के इवेंट के वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

महाभारत में ‘कृष्ण’ बने नीतीश भारद्वाज ने साई पल्लवी के सीता के किरदार पर किया पोस्ट, जताई एक बड़ी उम्मीद

‘रामायण’ में AI के इस्तेमाल को लेकर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा, बताया कहां हुआ है इसका इस्तेमाल