Tiger 3 Box Office Collection Day 14: सलमान खान की 'टाइगर 3' ने शनिवार को भी विशाल कलेक्शन किया है फिल्म हर रोज खिड़की तोड़ कमाई कर रही है।
Box Office Collection: 'टाइगर 3' (Tiger 3) को रिलीज हुए शनिवार को 14 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म 12 नवंबर दिवाली के दिन रिलीज हुई थी। सलमान खान (Salman Khan) की स्टारर फिल्म ने अपने बजट की लागत वसूल ली है। जबकि हर दिन आंकड़ा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। 'टाइगर 3' का वीकडेज का आंकड़ा बेहद कम रहा है पर शनिवार को फिल्म ने एक बार फिर शानदार दहाड़ लगाई है Sacnilk ने जो आंकडे शुक्रवार को बताए थे टाइगर 3 ने रिलीज के 14वें दिन उससे प्रचंड कलेक्शन किया है।
'टाइगर 3' ने 14वें दिन मचाया तहलका (Tiger 3 Box Office Collection Day 14)
Sacnilk के आंकड़ो के अनुसार टाइगर ने शनिवार को बवाल मचा दिया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 25 नवंबर को जबरदस्त कमाई की है। टाइगर 3 ने 6.00 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया है इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 264.67 करोड़ हो गया है।
'टाइगर 3' जल्द 300 करोड़ का महाकाय कलेक्शन पूरा कर लेगी। इसके बाद 1 दिसंबर को फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) से होगी। वहीं, टाइगर 3 से रविवार को भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद की जा रही है।