बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office: ‘टाइगर 3’ ने 17वें दिन काटा गदर, मंगलवार को हुआ कलेक्शन तूफानी

Tiger 3 Box office Collection Day 17: 'टाइगर 3' ने मंगलवार को भी शानदार कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन प्रचंड होते जा रहा है।
less than 1 minute read
Nov 29, 2023
tiger_3_box_office_collection_day_17.jpg
टाइगर 3 ने मंगलवार को काटा बवाल

Box Office Collection: सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। फिल्म का क्रेज बढ़ता जा रहा है। थिएटर्स में भीड़ कम है पर दर्शक अभी भी फिल्म देखने बॉक्स ऑफिस पहुंच रहे हैं। टाइगर 3 ने अपनी ओपनिंग से लेकर अभी तक अपने कलेक्शन के ग्राफ को बढ़ाया है। वीकेंड पर फिल्म ने अपना जलवा दिखाया था और वीकडेज में भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अब Sacnilk ने जो ट्रेड के अनुसार अपने आंकड़े जारी किए है। मंगलवार को फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर दिखाई है।

'टाइगर 3' ने 17वें दिन किया गदर कलेक्शन (Tiger 3 Box Office Collection Day 17)
Sacnilk ने ट्रेड के अनुसार जो नंबर्स बताए हैं उससे पता चलता है कि फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी 28 नवंबर मंगलवार को 'टाइगर 3' ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद 'टाइगर 3' की कुल कमाई 275.88 करोड़ हो गई है।

'टाइगर 3' को टक्कर देने बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) रिलीज होने वाली है। इसके बाद फिल्म का ग्राफ नीचे गिरता है या नहीं ये देखने लायक होगा।

Published on:
29 Nov 2023 08:51 am