बॉलीवुड

Tiger 3 ने ‘गदर 2’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर, 2 दिन में फिल्म 100 करोड़ पार

Tiger 3 2 Days Box Office Collection: सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है। दिवाली पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है।
2 min read
Nov 14, 2023
tiger_3_box_office_collection_day_2_film_shattered_the_records_of_gadar_2_jawaan_.jpg
'टाइगर 3' लाया तूफान

Tiger 3 box office collection day 2: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 2 दिन बीत चुके हैं। इस फिल्म को दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म शुरुआती दिन से अच्छी कमाई कर रही है। साथ ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। फिल्म में और बॉक्स ऑफिस पर भी सलमान खान एक बार फिर से टाइगर की तरह रॉर करते नजर आ रहे हैं।

‘टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है और टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार बेहतरीन निभाया है। फिल्म में रेवती और रिद्धी डोगरा सहित कईं कलाकारों ने दमदार भूमिका निभाई है।

‘टाइगर 3’ ने पहले दिन 44 करोड़ का की कलेक्शन
वहीं फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने स्पेशल कैमियो किया है। जिसे देख फैंस अपनी सीट से उठ पड़े। फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन 44 करोड़ का कलेक्शन की। अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

जानिए ‘टाइगर 3’ की दूसरे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के दूसरे दिन इंडिया में 57.50 करोड़ रुपये का शानदार क्लेकशन किया है। ये कलेक्शन हिंदी, तेलुगू और तमिल तीनों भाषाओं का मिलाकर है। इसी के साथ फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पार कर लिया है। ‘टाइगर 3’ कुल कमाई की बात करें तो 102 करोड़ रुपये के करीब हो गई है।

इसी के साथ टाइगर 3 दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। दूसरे दिन की कमाई में ‘टाइगर 3’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। देखा जाए तो कमाई के मामले में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है।

1. पठान- 70.50 करोड़ रुपये
2. टाइगर 3- 57.50 करोड़ रुपये
3. जवान - 53 करोड़
4. गदर 2 - 43.8 करोड़

Updated on:
14 Nov 2023 11:16 am
Published on:
14 Nov 2023 11:15 am