Tiger 3 Box Office Collection Day 5: सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की ‘टाइगर 3’ की कमाई में पांचवें दिन यानी गुरुवार को गिरावट देखी गई।
Tiger 3 Box Office Collection Day 5: ‘टाइगर 3’ को रिलीज हुए पांच दिन हुए हैं। फिल्म को फैंस का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहरुख खान के कैमियो के हर तरफ चर्चे चल रहे हैं। इमरान हाशमी के निगेटिव रोल की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म पहले दिन से अच्छी कमाई कर रही है। पांचवें दिन फिल्म की कमाई कम होती दिख रही है।
पांचवें दिन का कलेक्शन
'टाइगर 3' ने पहले दिन 44.5 करोड़ के साथ ओपेनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 59.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन 44.3 करोड का कलेक्शन किया। फिल्म ने चौथे दिन 21.1 करोड़ का कारोबार ही किया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' के पांचवें दिन सिर्फ 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। गुरुवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है। ‘टाइगर 3’ ने अभी तक कुल 187.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।