Tiger 3 Box Office Collection Day 58: रविवार को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 58 दिन हो गए हैं। फिल्म 58वें दिन बाद भी अच्छी कमाई कर रही है।
Tiger 3 Box Office Collection Day 58: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 58 दिन हो गए हैं, फिल्म की कमाई अब भी चर्चाओं में है। मनीष शर्मा निर्देशित 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर इतने दिनों बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' जैसी बड़ी फिल्मों के बीच कछुए की चाल चलते हुए ठीक-ठाक कमाई कर रही है। यह फिल्म 12 नवंबर 2023 को दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म पांच हफ्तों तक सिनेमाघरों में रही। सलमान की फिल्म पहले करोड़ों में कमाई कर रही थी, लेकिन अब यह लाखों में कमा रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 58वें दिन कितनी कमाई की है।
जानिए ‘टाइगर 3’ के 58वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड, बॉलीवुड रिव्यू और ट्रेड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श अब 'टाइगर 3' की कमाई का आंकड़ा नहीं बता रहे हैं। लेकिन India Know के वीडियो के अनुसार, यह कमाई के आकड़े हम आपको बता रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज के 58वें दिन यानी रविवार को 8 लाख रुपए की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई हिंदी भाषा में 287.84 करोड़ हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'टाइगर 3' ने अबतक 472.15 करोड़ रुपए हो गया है। अब जल्द ही यह फिल्म OTT पर रिलीज होने वाली है।