Tiger 3 Box Office Collection Day 31: सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' मंगलवार को तगड़ी कमाई की है।
Tiger 3 Box Office Collection Day 31: सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' ने अपने 31वें दिन में भी दमदार कमाई करते हुए दुनिया भर में चार सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने दिवाली के मौके पर रिलीज होने के बावजूद अपनी अद्वितीय कहानी और उम्दा निर्देशन के साथ दर्शकों को बांधा रखा है। 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' रिलीज हुई, जिसके बाद से सलमान की फिल्म की कमाई में कुछ धीमा होने का आभास हो रहा है। फिर भी, फिल्म 'टाइगर 3' ने अपने 31वें दिन में भी मास्टर क्लास कमाई की है।
जानिए ‘टाइगर 3’ के 31वें दिन का कलेक्शन
The top india.in में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ अपने रिलीज के 31वें दिन 0.25 करोड़ का क्लेकशन की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 283.06 करोड़ रुपए हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म कछुए की चाल चलते हुए तगड़ा क्लेकशन कर रही है। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड क्लेकशन की बात करें तो सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' ने अब तक 484.17 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत
‘टाइगर 3’ की कुल कमाई की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन 59.25 करोड़, तीसरे दिन 44.3 करोड़, चौथे दिन 21.1 करोड़, पांचवे दिन 18.5 करोड़, छठे दिन 13.25 करोड़, सातवें दिन 18.5 करोड़, आठवें दिन 10.5 करोड़, नौंवे दिन 7.35 करोड़, दसवें दिन 6.7 करोड़, 11वें दिन 5.81 करोड़, 12वें दिन 5.12 करोड़, 13वें दिन 3.81 करोड़, 14वें दिन 5.77 करोड़, 15वें दिन 6.75 करोड़, 16वें दिन 2.8 करोड़, 17वें दिन 2.05 करोड़, 18वें दिन 2 करोड़,19वें दिन 1.85 करोड़, 20वें दिन 1.20 करोड़, 21वें दिन 0.52 करोड़, 22वें दिन 0.6 करोड़, 23वें दिन 0.2 करोड़, 24वें दिन 0.15 करोड़, 25वें दिन 0.15 करोड़, 26वें दिन 0.10 करोड़, 27वें दिन 0.55 करोड़, 28वें दिन 0.50 करोड़, 29वें 0.40 करोड़, 30 दिन 0.30 करोड़ और 31वें दिन 0.25 रुपए का कलेक्शन किया है।