
Box Office Collection: इसी साल दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'टाइगर 3' का सफर खत्म है, माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म चंद दिनों की मेहमान है। कई सारे शहरों में फिल्म का क्रेज खत्म सा हो गया है।
आने वाली नई फिल्मों ने सलमान खान की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। सलमान खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी की, लेकिन यह फिल्म उम्मीद से काफी कम कमा पाई। सलमान खान की एक्टिंग को लोगों ने कमजोर माना।
'टाइगर 3' का बुधवार कलेक्शन (Tiger 3 Box Office Collection Day 39)
'द टॉप इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 3 ने बुधवार यानी 20 दिसंबर रिलीज के 39वें दिन कुल 20 लाख की कमाई की। प्राइम वीडियो पर 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
इसी साल दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जो मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है।