इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स मालदीव वेकेशन को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी मालदीव से लौटें हैं। जिसके बाद से दोनों ही ट्रोल हो रहे हैं।
नई दिल्ली। बीते हफ्ते बॉलीवुड के कई कपल्स कोरोना महामारी के बीच छुट्टियों का लुफ्त उठाने मालदीव पहुंत गए थे। जिसमें एक्टर रणबीर कपूर-अलिया भट्ट के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी का नाम भी शामिल है। टाइगर और दिशा को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। जिसके बाद कपल की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। वहीं हाल ही में कपल वापस मुंबई लौट आया है। कपल की तस्वीरें सामने आने के बाद से लगातार टाइगर और दिशा ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं।
मालदीव से लौटते हुए स्पॉट हुए
दरअसल, कुछ समय पहले ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान ब्लू एंड वाइट टी-शर्ट के साथ वाइड डेनिम में टाइगर नज़र आए। साथ रही ही पिकं कलर के क्रॉप टॉप और रिप्ड जींस पहने दिशा पाटनी दिखाई दीं। इस दौरान कोरोना के चलते दोनों ने चेहरों पर मास्क भी पहना था। वहीं इन तस्वीरों को देखने के बाद दोनों के फैंस काफी नाराज़ नज़र आ रहे हैं। सभी तस्वीर पर कमेंट कर कपल की निंदा कर रहे हैं। साथ ही देश की हालत में घूमने के लिए उनपर जमकर गुस्सा भी उतार रहे हैं।
यूजर्स ने किया कपल को ट्रोल
इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'यह बॉलीवुड सेलेब्स इस महामारी में अपना असली चेहरा दिखा रहें हैं।ट वहीं एक अन्य यूजर लिखती हैं कि टयह तस्वीरें दिखाना बंद कीजिए। इन्हें अपनी जिंदगी जीने दीजिए बेशक कई लोग मर जाएं। यह कोई मायने नहीं रखता है कि यह लोग कहां से आ रहे हैं। यह लोग इंसानियत शर्मिंदा कर रहे हैं।ट वहीं एक अन्य यूजर ने सेलेब्स पर वायरस फैलाने का आरोप लगाया है।
सेलेब्स को भी हुआ कोरोना
वैसे आपको बतातें चलें कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। यही नहीं कई सेलेब्स को कोरोना के चलते अपनी जान भी गवा चुके हैं। वह कुछ समय पहले एक दिन में करीबन पांच स्टार्स कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस खबर से इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो गई थीं। वहीं कोरोना से ठीक होने के बाद एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मालदीव की सैर पर निकल गए थे।