
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जहां अपने धमाकेदार एक्शन को लेकर हमेशा चर्चित रहते है तो वहीं उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) लाइम लाइट की दुनिया से दूर रहकर सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों से सुर्खियां बटोरती नजर आ जाती है।
अभी हाल ही में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff Daughter Krishna) की बेटी कृष्णा एक बार फिर सुर्खियां बटोरते नजर आ रही है। जिसमें वो अपनी हॉट अदाओं वाली तस्वीरों से नही बल्कि, अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं। इन दिनों कृष्णा श्रॉफ(Krishna is dating basketball player Aeban Hummus) बास्केट बॉल प्लेयर एबन ह्यमस को डेट कर रही हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रहकर समय व्यतीत कर रहे है। कृष्णा श्रॉफ (krishna shroff instagram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती हैं। और वो अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस (Ebon Hummus) के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार शेयर की गई तस्वीर काफी हटकर है जिससे वो चर्चित होने का कारण बनी हुईं है।
पोस्ट की गई तस्वीर में कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff Shares Liplock With Boyfriend) ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस के साथ खुलेआम लिपलॉक करते हुए नजर आ रही हैं। कृष्णा श्रॉफ और एबन ह्यमस की ये तस्वीर किसी एक्वेरियम म्यूजियम की है। तस्वीर में ये दोनों म्यूजियम के अंदर लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके बैकग्राउंट में मछलियां भी नजर आ रही हैं। कृष्णा श्रॉफ की पोस्ट के अनुसार उनकी ये तस्वीर दुबई की है।
कृष्णा और इबान को काफी लंबे समय से डेट कर रहीं हैं और वहीं इबान की टाइगर श्रॉफ के साथ दोस्ती भी करीब 5 साल से हैं। लेकिन इबान को लंबे समय तक ये ही नहीं पता था कि टाइगर की बहन को वो डेट कर रहे हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ये खबर काफी वायरल हुई थी कि कृष्णा और इबान ने शादी कर ली है, लेकिन इस बारे में जब कृष्णा से पूछा गया था तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया था।
जब दोनों के रिलेशन को लेकर फैमिली के रिएक्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था, 'वो ज्या दा दखल नहीं करते हैं, वो मेरे फैसले पर विश्वाैस करते हैं। परिवार के लोग ऐसे मामले में शामिल होते हैं लेकिन मैं अपना समय लेना चाहती हूं और इन बातों को अभी सिर्फ हमारे बीच रखना चाहती हूं।'