
नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। उनसे कई बार फिल्मों में एंट्री के लिए पूछा गया लेकिन वो हमेशा इस सवाल को टालती हुईं नजर आती हैं। आजकल कृष्णा श्रॉफ अपने बॉयफ्रेंड की वजह से खबरों में छाईं हुई हैं।कृष्णा श्रॉफ फुलबॉल प्लेयर इबान हेम्स को डेट कर रही है और आए दिन उनके साथ ली गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस कपल को हाल ही में मुंबई के जूहू के बीच पर टहलते हुए देखा गया। जहां दोनों हाथों में हाथ डाल एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए।
वैसे आपको बता दें कि फुटबॉल प्लेयर इबान हेम्स टाइगर श्रॉफ के दोस्त हैं।टाइगर और इबान एक-दूसरे को करीबन पांच साल से जानते हैं लेकिन पहले इबान नहीं जानते थे कि टाइगर की कोई बहन भी है। वहीं कृष्णा बताती हैं कि जब वो इबान से मिली तो उन्होंने उन्हें पहले मैसेज किया था। जहां से दोनों के रिश्तें की शुरूआत हुई। फोटोस को लेकर जो भी लोग कृष्णा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं वो उनका मुंहतोड़ जवाब देती हैं।
वहीं शादी और सगाई की बात पर कृष्णा ने बताया कि अभी वो पहले इस रिश्तें को धीरे-धीरे समझना चाहती हैं। उन्हें अभी शादी या सगाई करने की कोई जल्दबाजी़ नहीं है। कृष्णा और इबान आजकल साथ में काफी वक्त बीता रहें हैं। कुछ समय पहले ये दोनों छुट्टियां मनाने के लिए दुबाई भी गए थे।