
दिसबंर महीने की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाईगर जिन्दा है' का एक और पोस्टर लांच हो गया है। पोस्टर में सलमान खान और कैटरीना कैफ फुल एक्शन करते हुए नज़र आ रहे है। सलमान और कैटरीना दोनों ने ही बंदूक तानी हुई है। सलमान ने गले में सफेद और काले रंग का स्कार्फ डाला हुआ है और हरे रंग की टीशर्ट और ग्रे कलर का ट्राउजर पहना हुआ है, वहीं कैटरीना ने काले रंग की टीशर्ट और ब्लैक कलर की पैन्ट पहनी हुई है। दोनों Ak47 से फायरिंग कर रहें हैं। ये पोस्टर यश राज फिल्मस ने अपने टिवट्रर अकाउंट से शेयर की है। फिल्म की एडवांस बुंकिग रविवार से शुरु हो चुकी है।
'टाईगर जिन्दा है' 2012 में 'एक था टाईगर' फिल्म की ही सिक्वेल है। ये फिल्म भारतीय और पाकिस्तानी एंजेट पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर ने किया है। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 22 दिसबंर को सिनेमाघरों में लगेगी। माना जा रहा है कि क्रिसमस और 1 जनवरी होने के कारण फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जबर्दस्त रहने वाला है। फिल्म की कहानी ईराक में 46 नर्सों के अगवा किए जाने की घटना के ऊपर है। फिल्म में सलमान के किरदार का नाम टाईगर है और कैटरिना के किरदार का नाम जो़या। पोस्टर देखकर दोनों के बीच दिलचस्प कैमस्ट्री होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
फिल्म के ट्रेलर को अब तक तकरीबन 55 मिलियन से ज्यादा का व्यूज़ मिल चुका है और फिल्म के सभी गाने भी खास पंसद किये जा रहें हैं। खास तौर पर 'स्वैग से स्वागत' गाना लोगों की ज़बान पर चढ़ चुका है। फिल्म की एडवांस बुंकिग से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फर्स्ट डे- फर्स्ट शो के तकरीब आधे से ज्यादा टिकट भी बिक चुके हैं। दुबई में पहले से ही ये फिल्म हाउसफुल चल रही है। फिल्म के रीलीज से पहले ही मिल रहे इस बेहतरीन रिस्पांस से फिल्म निर्माताओं का आधा काम तो हो चुका है।