
नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली (Timur ali khan) का जन्म जिस तरह से राजघराने में हुआ है उस तरह से उसकी परवरिश बैसे ही राजसी ठाठ बाट से की जाती है। खान 20 दिसंबर को तैमूर 3 साल के हो गए हैं। सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर सोशल मीडिया पर उनसे कही ज्यादा पॉपुलर हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अपने क्यूट अंदाज से तैमूर सबका दिल जीत लेते हैं। 3 साल के होने के बावजूद तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी सेलेब से कम नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद सैफ ने खुलासा किया था कि उनके बेटे की तस्वीरें काफी महंगी बिकती हैं।
सुपरस्टार की तस्वीर से भी महंगी बिकती है तैमूर की तस्वीर:
सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। फोटोग्राफर्स इसे क्लिक कर मीडिया हाउसेस को बेचते हैं। सैफ की मानें तो इतनी कीमत किसी सुपरस्टार की फोटो की भी नहीं मिलती। सैफ ने यहां यह भी बताया कि फोटो की कीमत के मामले में बेटा भले ही टॉप पर हो, लेकिन वे खुद सबसे नीचे हैं।
करीना चुनती हैं तैमूर के कपड़े:
तैमूर जब भी कैमरे के सामने आते हैं,उनके क्यूट अंदांज के साथ उनके आउटफिट्स की भी काफी तारीफ होती है। तैमूर के लिए करीना सारे आउटफिट्स चुनती हैं। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था-''मैं ज़ारा, एच एंड एम और एडिडास जैसी ब्रांड्स से तैमूर के लिए शॉपिंग करती हूं, लेकिन गुच्ची और प्राडा के कपड़ो को वो उन्हें पहनाना पसंद नही करती है। वैसे, तैमूर कई बार गुच्ची और राल्फ लॉरेन जैसी इंटरनेशनल ब्रांड्स के जूते पहने दिखाई दे चुके हैं जिनकी कीमत 13,400 रु. तक थी।
नैनी को मिलती है 1.5 लाख की सैलरी
करीना और सैफ अपने बेटे की सही तरीके से देख भाल हो सके इसके लिए उन्हें नैनी संभालती हैं। पर क्या आप जानते है कि वो नैनी को इसके लिए हर माह कितनी सैलरी देती है। तैमूर की नैनी की महीने की सैलरी 1.50 लाख रु. है। अगर नैनी को एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है तो ये बढ़कर 1.75 लाख रुपए महीना तक चली जाती है। यही नहीं, सैफ और करीना कहीं विदेश घूमने जाते हैं तो नैनी भी तैमूर के साथ जाती हैं। करीना के बच्चे को संभालने के लिए इस नैनी का इंतजाम जुहू स्थित एक एजेंसी ने किया है।