बॉलीवुड

टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर खुशियों ने दी दस्तक, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

जून के महीने में नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी। जब उनकी बेबी बंप की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसके बाद नुसरत और उनके पति निखिल जैन के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे थे।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2021, 3:09 PM IST
nusrat_jahan.jpg
Nusrat Jahan

नई दिल्ली। बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। उनके घर में किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। खबरों के मुताबिक, नुसरत को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यशदास गुप्ता ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

कहा जा रहा है कि नुसरत और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी से पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'डर पर विश्वास'। अब वह एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। ऐसे में हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जून के महीने में नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी। जब उनकी बेबी बंप की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसके बाद नुसरत और उनके पति निखिल जैन के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे। फिर निखिल जैन ने दावा किया था वह नुसरत से अलग रह रहे हैं और उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद, नुसरत का नाम 'एसओएस कोलकाता' के अपने को-एक्टर यश दासगुप्ता के साथ जुड़ने लगा। कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उस वक्त दोनों साथ में राजस्थान ट्रिप पर भी गए थे।

जिसके बाद, नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर एक बयान दिया था। नुसरत ने अपनी शादी को पूरी तरह से गैर कानूनी और अवैध बताया था। इतना ही नहीं, उन्होंने निखिल न नाम लिए बिना उनपर फाइनेंशियल फ्रॉड करने का आरोप लगाया था। इसके बाद निखिल ने भी कहा था कि वो और नुसरत काफी वक्त से साथ नहीं रह रहे हैं। इसलिए उन्हें नहीं पता है कि वह किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने नुसरत के साथ कोई फाइनेंशियल फ्रॉड नहीं किया है। बता दें कि नुसरत ने 19 जून 2019 को निखिल जैन से शादी की थी। दोनों ने तुर्की के बोडरम सिटी में सात फेरे लिए थे। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज की थी।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव