बॉलीवुड

KGF 2, RRR जैसी इन 5 फिल्मों ने 2022 में तोड़े सारे रिकॅार्ड, सब मिलाकर करीब 3000 करोड़ का किया बिजनैस

इस साल साउथ इंडस्ट्री के सिनेमाजगत ने बेतोड़ कमाई की। न केवल भारत बल्कि विदेश में भी इन फिल्मों ने झंडे गाड़ दिए। आज हम आपको इन फिल्मों के बॅाक्स ऑफिस आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं ये लिस्ट।  
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2022, 11:37 AM IST
moviess.jpg

साल 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लक्की साबित नहीं हुआ। एक के बाद एक बड़े स्टार्स जैसे अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, आमिर खान, की फिल्में एक के बाद एक फ्लॅाप साबित हुईं। साथ ही इस साल सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की तो फिल्में ही रिलीज नहीं हुई। लेकिन इस साल साउथ इंडस्ट्री के सिनेमाजगत ने बेतोड़ कमाई की। न केवल भारत बल्कि विदेश में भी इन फिल्मों ने झंडे गाड़ दिए। आज हम आपको इन फिल्मों के बॅाक्स ऑफिस आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं ये लिस्ट।

केजीएफ 2
इस साल साउथ स्टार यश ( yash ) की 'केजीएफ 2' ( kgf 2 ) ने वर्ल्डवाइड पर बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई कर रिकॅार्ड कायम किया। इस फिल्म ने लगभग 1230 करोड़ रुपए की कमाई की। यह मूवी अन्य भाषाओं में भी रिलीज की गई।

आरआरआर
बाहुबली के बाद एसएस राजामौली ( ss rajamouli ) की फिल्म आरआरआर ( rrr ) ने भी सिनेमाजगत के बॅाक्स ऑफिस आंकड़ों को हिला कर रख दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1144 करोड़ रुपए कमाए। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में आरआरआर टॉप 5 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

ब्रह्मास्त्र ( brahmastra )
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 423.16 करोड़ की कमाई कर बेहिसाब पॅापुलेरिटी हासिल की। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॅार्म पर रिलीज कर दी गई है।

पोन्नियन सेल्वन 1 ( Ponniyin Selvan )

मणि रत्नम ( mani ratnam ) की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 1' वर्ल्डवाइड काफी हिट साबित हुई। फिल्म ने अपनी रिलीज के 12 दिन के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 416 करोड़ रुपए कमाए।

गौरतलब है कि इन सभी बड़ी फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस साल रिकॅार्ड कायम किया। आंकड़ों पर गौर करें तो 5 फिल्मों ने मिलकर करीब 3639 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

Published on: