बॉलीवुड

बॅालीवुड के ये 5 जोड़े जो पहले बने भाई-बहन फिर किया जमकर रोमांस, तीसरी जोड़ी का नाम जान सकपका जाएंगे आप

उन फिल्मों से रूबरू करवाएंगे जिनमें बी-टाउन के टॅाप एक्टर्स ने भाई-बहन का किरदार अदा किया है। इन जोड़ियों का ये रिश्ता देख आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

3 min read
Jul 31, 2018
top 5 bollywood celbrities who played sibling role in movies

बॅालीवुड इंडस्ट्री में यूं तो कई ऑनस्क्रीन जोड़ियां बनती हैं। दोनों में कभी प्यार का रिश्ता होता है तो कभी दोस्ती का। लेकिन ऐसा बहुत कम देखा गया है जब इंडस्ट्री के टॅाप स्टार्स ने एक साथ भाई-बहन का किरदार अदा किया हो। और ऐसा जब भी हुआ है फिल्म हिट रही है। आज हम आपको उन फिल्मों से रूबरू करवाएंगे जिनमें बी-टाउन के टॅाप एक्टर्स ने भाई-बहन का किरदार अदा किया है। इन जोड़ियों का ये रिश्ता देख आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

मंहगी घड़ियों के मामले में नवाब को भी टक्कर देते हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन

करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन- फिजा

करिश्मा कपूर ने ऋतिक के साथ केवल इस फिल्म में काम किया। दोनों की एक्टिंग की उन दिनों जमकर तारीफ हुई थी।

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा- दिल धड़कने दो

रणवीर सिंह और प्रियंका एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म दिल धड़कने दो में भाई-बहन का किरदार अदा किया था। लेकिन इसके तुरंत बाद दोनों के बीच फिल्म बाजीराव मस्तानी और गुंडे में सिजलिंग कैमिसट्री देखने को मिली थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान- जोश

ऐश्वर्या राय और शाहरुख की जोड़ी बी-टाउन की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने देवदास, मोहब्बते जैसी फिल्मों में काम किया। पर आज भी ऐश और शाहरुख के टपोरी आंदाज को पसंद किया जाता है जो कि फिल्म जोश में देखने को मिला था।

सलमान खान और तब्बू- जय हो

सलमान खान और तब्बू ने फिल्म हम साथ साथ है में काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच देवर-भाभी का रिश्ता था। वहीं जय हो फिल्म में दोनों ने सगे भाई-बहन का किरदार अदा किया था।

दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल-हाउसफुल

हाउसफुल में भाई बहन का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रीयल लाइफ में कभी अर्जुन रामपाल को पसंद किया करती थी। उन्होंने खुद यह कबूला था कि अर्जुन उनके क्रश हैं।

ये भी पढ़ें

PICS: कुछ ऐसा है ‘भारत’ में सलमान खान का लुक, तस्वीरें आईं सामने
Updated on:
31 Jul 2018 02:13 pm
Published on:
31 Jul 2018 01:51 pm
Also Read
View All