बॉलीवुड

ये थी हिंदी सिनेमा की वो 5 ब्लॅाक बस्टर फिल्में जिन्हें देख दर्शकों ने बजाईं इतनी तालियां, सालों तक नहीं हटी थिएटर से…

कुछ फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया की वह सालों तक थियेटर से नहीं हटी। तो आज हम आपको इन्हीं कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2019, 3:26 PM IST
ये थी हिंदी सिनेमा की वो 5 ब्लॅाक बस्टर फिल्में, जिन्हें देख दर्शकों ने बजाईं इतनी तालियां, सालों तक नहीं हटी थियेटर से...
ये थी हिंदी सिनेमा की वो 5 ब्लॅाक बस्टर फिल्में, जिन्हें देख दर्शकों ने बजाईं इतनी तालियां, सालों तक नहीं हटी थियेटर से...

पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा ने बहुत तरक्की कर ली है। हर साल फिल्मों में एक नया बदलाव देखा जा रहा है। अब दर्शकों को फिल्म के अंदर एक अच्छा कंटेंट चाहिए। बॅालीवुड सिनेमा ने कई इतिहास रचे हैं। ऐसी कई पुरानी फिल्में हैं जिन्हें आने वाली कई न जानें कितनी मूवीज टक्कर नहीं दे पाई। कुछ फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया की वह सालों तक थियेटर से नहीं हटी। तो आज हम आपको इन्हीं कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं।

'मोहब्बतें'
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह मूवी 1 साल तक थिएटर में बेहतरीन प्रदर्शन करती रही।

'दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे'
आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे मूवी को कौन पसंद नहीं करता। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और अमरीश पुरी की एक्टिंग ने सभी के दिलों में एक खास जगह बना ली। ये फिल्म पिछले 24 सालों से महाराष्ट्र के एक सिनेमाघर में लगी हुई है।

'हम आपके हैं कौन'

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म की यह फिल्म दर्शकों को आज भी पसंद है। एक पारिवारिक फिल्म होने के कारण यह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इसी के साथ फिल्म साल की सुपरहिट फिल्म बन गई। साथ ही यह मूवी सालभर तक सिनेमाघरों से नहीं हटी।

'कहो न प्यार है'
ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' ने इंडस्ट्री में आते ही धमाल मचा दिया। 10 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया और लगभग 50 हफ्तों तक यह सिनेमाघरों में लगी रही।

'मैंने प्यार किया'
बॉलीवुड की आएकॅानिक फिल्मों में से एक फिल्म 'मैंने प्यार किया' लोगों को इतनी पसंद आई की यह मूवी सालभर सिनेमाघरों में लगी रही।

Updated on:
6 May 2019, 3:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान

‘पत्नी और बेटी को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- मैं कुछ नहीं कर पाया

“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन