बॉलीवुड

जबरदस्त टेक्नोलॉजी के साथ स्पेशल इफेक्ट्स का तड़का, इन 5 फिल्मों ने रचा था हिंदी सिनेमा में इतिहास

2.0 फिल्म के अलावा और भी कई फिल्में हैं जिसमें टेक्नोलॉजी का भरपूर प्रयोग देखने को मिला है। आज हम उन्हीं कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं...
2 min read
Nov 23, 2018
top 5 bollywood movies where producers use high rated technology
top 5 bollywood movies where producers use high rated technology

बॉलीवुड इंडस्ट्री वक्त के साथ काफी बदलती जा रही है। अब इंडस्ट्री न केवल अच्छी कहानियां लेकर आती हैं, बल्कि फिल्मों की सिनेमेट्रोग्राफी पर भी खास प्रयोग कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है आने वाली फिल्म 2.0। इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों पर ऐसा गहरा प्रभाव छोड़ा है, कि हर कोई फिल्म देखने को बेताब है। इस फिल्म के अलावा और भी कई फिल्में हैं जिसमें टेक्नोलॉजी का भरपूर प्रयोग देखने को मिला है। आज हम उन्हीं कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं...

ऐतिहासिक कहानी के साथ टेक्नोलॉजी का तड़का
बाहुबली आज पूरी दुनिया की हिट फिल्मों में से एक है। देश ही नहीं विदेश में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में दिखाया गया विशाल झरना भी खास था। जिसे देखकर लोगों को किसी असली बड़े से वाटरफॉल के पास जाने का अनुभव भी हुआ। इस फिल्म के ग्राफिक्स ने लोगों को काफी आकर्षित किया था।

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में पहाड़ के वीजुअल्स खतरनाक रहे
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में ग्राफिक्स का शानदार इस्तेमाल हुआ था। फिल्म में जब अजय देवगन पहाड़ों वाले सीन्स पर दर्शकों की चीखें भी निकल गईंय़। इस फिल्म में दिखाया गया नेचुरल डिजास्टर बेहद चौंकाने वाला था।

शाहरुख की 'रावन' में दिखा गेमिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग
वीडियो गेम पर आधारित शाहरुख खान की फिल्म 'रावन' वीडियो गेम से बाहर निकले विलेन और हीरो की कहानी थी। फिल्म में जिस तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था, वह काबीले तारीफ थीं। लोगों को भले ही फिल्म की कहानी पसंद न आई हो, पर फिल्म की सिनेमेटोग्राफी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही।

'परी' फिल्म ने बनाए रखा डर का माहौल
हॉरर फिल्म 'परी' भी बॉलीवुड में पहले आईं बाकी सभी हॉरर फिल्मों से अलग थी। फिल्म में साउंड इफेक्ट्स का भरपूर प्रयोग हुआ।

'रोबोट' में पहली बार दिखा साइंस फिक्शन
'2.0' से पहले 'रोबोट' फिल्म भी काफी हिट रही थी। फिल्म में रोबोट 'चिंटी' ने सबका दिल जीत लिया था।

Published on:
23 Nov 2018 11:50 am
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी