इस एक्ट्रेस ने मात्र 14 साल की उम्र से ही मॅाडलिंग करना शुरू कर दिया था। उनके पिता घर छोड़कर चले गए थे जिसके बाद सभी बच्चों की परवरिश उनकी मां ने की।
बॅालीवुड इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे स्टार्स हैं जो पढ़ाई लिखाई में कमजोर होने के बावजूद, आज आसमान की बुलंदियों को छू रहे हैं। कहा जाता है कि बी-टाउन के कई स्टार्स स्टडीज में ऐवरेज थे। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि बहुत से ऐसे स्टार्स भी हैं जो 12वीं क्लास में फेल हो गए थे। जी हां, इनके नाम जान आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं ऐसे सेलेब्स के नाम...
कैटरीना कैफ
बॅालीवुड इंडस्ट्री की टॅाप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हांगकांग में पैदा हुई हैं। उनके 7 भाई बहन है। एक्ट्रेस ने मात्र 14 साल की उम्र से ही मॅाडलिंग करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस के पिता घर छोड़कर चले गए थे जिसके बाद सभी बच्चों की परवरिश कैटरीना की मां ने की। बताया जाता है कि एक्ट्रेस की मां अक्सर सोशल वर्क के लिए अलग-अलग शहरों में ट्रेवल करती थीं जिसकी वजह से कैटरीना कभी एक जगह नहीं रह पाईं। इसी कारण एक्ट्रेस कभी ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाईं। मॅाडलिंग के दिनों में कैटरीना को एक ट्यूटर पढ़ाने घर आते थे।
कंगना रनौत
बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा से चुलबुली रही हैं। बचपन में भी वह काफी मस्ती किया करती थीं। उनका पढ़ाई में बिलकुल मन नहीं लगता था। बताया जाता है कि कंगना 12वीं कक्षा में कैमिस्ट्री में फेल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। कुछ सालों बाद ही वह मुंबई आकर एक्टिंग करने लगी थीं।
अर्जुन कपूर
फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे एक्टर अर्जुन कपूर भी पढ़ाई में बेहद कमजोर थे। बताया जाता है कि 12वीं के एक सबजेक्ट में वह फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी और वह अपने पिता के देखे-देख मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ गए।
काजोल
बॅालीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजोल भी बचपन में बेहद शरारती थीं। बताया जाता है कि काजोल का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। मात्र 16 साल की उम्र में ही काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। इसके बाद वह कभी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं।
करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की मशहूर बॅालीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी काफी कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने स्कूल छोड़ दिया था।