लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे जोड़िया भी मौजूद हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती बनाई रखी और आज सबसे करीब दोस्त हैं। तो आइए जानते हैं उनके नाम...
बॅालीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़िया हैं जिनके प्यार के चर्चे कभी परवान चड़े थे लेकिन वक्त के साथ वह धुंधले पड़ गए और टूट गए। इन जोड़ियों में कई मशहूर नाम शामिल हैं। पर हमने अक्सर देखा है कि ब्रेकअप के बाद बी-टाउन कपल्स एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे जोड़िया भी मौजूद हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती बनाई रखी और आज सबसे करीब दोस्त हैं। तो आइए जानते हैं उनके नाम...
रणबीर-दीपिका: फिल्म 'बचना ए हसीनों' से करीब आए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप कई साल पहले हुआ। दोनों ने अपने रिश्ते को सरेआाम कबूला भी लेकिन रणबीर के धोखा देने के बाद दीपिका ने ब्रेकअप करने का फैसला किया। ब्रेकअप की वजह के बारे में दीपिका -रणबीर दोनों कई बार इंटरव्यू में बात कर चुके हैं। खेर रिश्ते में इतनी कड़वाहट आने के बावजूद आज दोनों बहुत करीबी दोस्त हैं।
सलमान खान-कैटरीना: सलमान खान और कैटरीना की दोस्ती बहुत जल्द प्यार में बदल गई थी। लेकिन रणबीर कपूर के आने की वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गईं। पर इसके बावजूद सलमान ने कैटरीना से अपनी दोस्ती नहीं तोड़ी। आज भी यह दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं।
ऋतिक-सुजैन: इन दोनों स्टार्स ने शादी के 14 साल बाद एक-दूसरे से तलाक लिया। पर तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन की बोंडिंग देखने लायक है।
रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा: सिमी अग्रवाल को दिए इंटरव्यू में अनुष्का और रणवीर ने माना था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे एक-दूसरे से अट्रैक्ट हो गए थे। हालांकि, कुछ वक्त बात दोनों का ब्रेकअप हो गया। पर इसके बावजूद यह आज भी मिलते हैं तो बहुत अच्छे दोस्तों की तरह मिलते हैं।
बिपाशा-डीनो: दोनों स्टार्स की दोस्ती मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में हुई थी। लेकिन बिपाशा की लाइफ में जॉन अब्राहम की एंट्री के बाद ये दोनों अलग हो गए। पर इसके बावजूद बिपाशा और डीनों काफी अच्छे दोस्त हैं।