बॉलीवुड

फिल्मी और विदेशी गाने भी फीके पड़ जाते हैं इन 5 देसी रॉक बैंड्स के आगे, पूरे विश्व में मशहूर हैं इनके गाने…

कुछ बैंड्स हैं जो सोशल मीडिया के जरिए स्टार बने। तो आइए देखते हैं ये लिस्ट...  

2 min read
May 28, 2019
top-5-rock-bands-in-india-videos-watch-online
top-5-rock-bands-in-india-videos-watch-online

हमारे देश में बॉलीवुड के सिंगर्स को सबसे ज्यादा सुना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे सिंगर्स भी हैं जिनका खुद का एक बैंड है। आज के दौर में सोशल मीडिया और यूट्यूब एक ऐसा जरिया बन चुका है जब आप एन नए टैलेंट को भी स्टार बना सकते हैं। ऐसे ही कुछ बैंड्स हैं जो सोशल मीडिया के जरिए स्टार बने। तो आइए देखते हैं ये लिस्ट...

Indian Ocean

इस रॉक बैंड की शुरुआत 90 के दशक में हुई थी। सुषमित सेन, राहुल राम, अमित किलम और असीम चक्रवर्ती ने इसकी शुरुआत की। साल 2000 में इनकी पहली एलबम Indian Ocean आई थी। इसका Kandisa गाना रॉक म्यूजिक लवर्स को आज भी पसंद आता है। फिलहाल इस बैंड को निखिल राव, अमित किलम, राहुल राम और हिमांशू जोशी और तुहीन चक्रवर्ती चला रहे हैं।

Antariksh

यह बैंड MTV द्वारा भारत का सबसे बेस्ट रॉक बैंड घोषित किया गया है। इन्होंने देशभर में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट किए हैं। इसे अभी वरुण राजपूत, Joshua Peter, श्रीकांत विश्वकर्मा और डैन थॉमस इस बैंड को चला रहे हैं।

Advaita
2004 में शुरू हुआ दिल्ली का ये फेमस रॉक बैंड है। ये देसी तड़के के साथ इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक तैयार करने में माहिर हैं। उज्जवल नगर, मोहित लाल, सुहैल, अमन सिंह, गौरव चिंतामणी, अनिंदी बोस, अभिषेक माथुर और चयन अधिकारी इसके सदस्य हैं। ये साल 2012 में बेस्ट रॉक एलबम का GIMA (Global Indian Music Awards) अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

The Local Train
ये एक इंडिपेंडेंट रॉक बैंड है, जिसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी। ये अपने सिंगल हिट्स और Edgy Music वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। इसे रमन नेगी, साहिल सरिन, रमित मेहरा और पारस ठाकुर चला रहे हैं।

Raghu Dixit Project
पूरी दुनिया में मशहूर इस ये इकलौता इंडियन रॉक बैंड है। इस बैंड ने कई साल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर परफॅार्म किया। ये प्राचीन कन्नड़ कविताओं को नए ढंग से पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के फेमस Sydney Opera House में भी अपना कंसर्ट किया है। इस बैंड में इन दिनों रघु दीक्षित, नरेश नॉथन, जोई, जैकेब और नवीन थॉमस काम कर रहे हैं।

Published on:
28 May 2019 11:20 am