बॉलीवुड

PM के सामने छोटे कपड़े पहनने से लेकर सेक्स रैकेट में नाम जुड़ने तक, जाने प्र‍ियंका चोपड़ा के 6 बड़े व‍िवाद

प्रियंका ने विदेशी मंच पर भारतीय फिल्मों के बारे में एक शर्मनाक बयान दिया है। उनके इस बयान से उनके फैन्स बेहद नाराज हुए हैं।
4 min read
• •
Jun 13, 2018
priyanka chopra
priyanka chopra

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंक का ढंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही किसी न किसी विवाद में घिरी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने विदेशी मंच पर भारतीय फिल्मों के बारे में एक शर्मनाक बयान दिया है। उनके इस बयान से उनके फैन्स बेहद नाराज हुए हैं। उनके इसी बयान की वजह से उन्हें सोशल प्लेटफार्म पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उसी दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह इंडियन फिल्मों का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं जब उन्होंने इस तरह का बयान दिया है। आइये जानते हैं ऐसे ही पांच विवादों के बारे में, जिन्‍हें प्रियंका चोपड़ा कभी भी भूल नहीं सकती हैं।

1.इंडियन फिल्मों के बारे में कही ये गंदी बात:
बता दें कि प्रियंका से उनसे भारतीय फिल्मों के बारे में पूछा जाता है। इसपर उनका जवाब होता है- 'इंडियन फिल्म्ज इज ऑल अबाउट हिप्स एंड बूब्‍स।' इस बात को वो एक नहीं बल्कि कई बार दोहराती नजर आ रही हैं। इसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही है।

2.असम टूरिज्म कैलेंडर के लिए फोटोशूट पर विवाद:
प्रियंका ने असम टूरिज्म कैलेंडर के लिए के एक फोटोशूट करवाया था। उस फोटोशूट की वजह से वह विवाद में घिरता नजर आईं थीं। ये बवाल राजनीतिक दलों की ओर से मचा था। बता दें कि फोटोशूट के दौरान प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी थी उसपर कांग्रेस के MLA नंदिता दास और रूपज्योति कुर्मी ने आपत्ति जताई थी। प्रियंका की ड्रेस काफी शार्ट थी जिसकी वजह से वह विवाद में आ गई थीं। नंदिता दास का कहाना था कि उन्हें असामी परंपरा के अनुसार कपड़े पहनने चाहिए थे।

3. PM मोदी के सामने छोटी ड्रेस पहनने पर हुईं थीं ट्रोल:
कुछ समय पहले बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई थी उस दौरान उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसकी वजह से वह विवादों में फंस गई थी। बता दें कि उन्हें अपनी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था। बता दें कि प्रियंका उस दौरान अपनी फिल्म 'बेवाच' के प्रमोशन और प्रधानमंत्री मोदी बर्लिन के दौरे गए थे। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

4. भोजपुरी फिल्म पर 'ओछेपन और अश्लीलता' का आरोप :
बता दें कि प्रियंका ने बतौर एक प्रोडूसर अपनी पहली फिल्म प्रोड्यूस की। भोजपुरी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' की डबिंग बहुत ही ज्यादा अश्लीलता से हुई। प्रियंका ने इसे रीजनल सिनेमा की डिमांड बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बयान दिया कि भोजपुरी सिनेमा प्रेमिको को लटके-झटके काफी पसंद हैं। इस बात को लेकर डायरेक्टर नितिन चन्द्रा ने उनकी कड़ी निंदा की है। यहीं नहीं नितिन ने यहां तक कहा कि फिल्म प्रोड्यूस कर के प्रियंका ने अपना नाम तो डुबाया ही है साथ ही साथ उन्होंने 'पद्म श्री' के नाम पर कीचड़ उछाला है।

5. सेक्स रैकेट से भी जुड़ा था नाम:
प्रियंका का नाम सेक्स रैकेट से भी जोड़ा गया था। दरअसल, उन्होंने अपनी वेर्सोवा की प्रॉपर्टी एक स्पा को किराए पर दी थी और उस स्पा के ऊपर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। हालांकि उनका और इस स्पा के बीच कोई संबंध अभी तक साबित नहीं हो पाया है। चूंकि वह इस इस प्रॉपर्टी की मालकिन हैं इस बात को भी नजर अंदाज नहीं किया सकता है।

6. हाथ में मंगलसूत्र होने पर शादी कर लेेने की बात:
हाल ही में प्रियंका की तस्वीर सामने आई थी जिसमें उन्होंने हाथों में मंगलसूत्र जैसा ब्रेसलेट पहना हुआ था। इस पर यह खबरें सामने आई कि उन्होंने गुपचुपर तरीके से शादी कर ली है। इस पर प्रियंका ने ट्वीट भी किया ‘हा हा हा यह अंदाजों की चरम सीमा है! ये शैतानी आंखे हैं! शांत! मैं जब शादी करूंगी तो आपको जरूर बताउंगी और यह गुप्त नही रहेगी’!

Published on:
13 Jun 2018 02:28 pm
Also Read
View All
Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है

Rise And Fall 2 में अब होगा बड़ा धमाका, सीजन 1 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे पवन सिंह की हो सकती है वापसी

‘मां का मुझे फोन आया’, नाना पाटेकर के निधन के 8 दिन बाद बेटे मल्हार का छलका दर्द, बोले- मैं सदमे में चला गया