बॉलीवुड

इन 7 फिल्मों ने रचा इतिहास, कई सालों तक नहीं उतारी गई सिनेमाघरों से

आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख कि ये फिल्म कई सालों तक मुंबई के प्रसिद्ध सिनेमाहॅाल मराठा मंदिर में चली थी। ऐसी ही कई और फिल्में हैं जो कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी थीं। तो आइए जानते हैं उनके नाम...    

3 min read
Aug 11, 2018
top 7 longest running bollywood movie in theaters

बॅालीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में हैं जिन्होंने इतिहास रच दिया। दिग्गज कलाकारों की इन फिल्मों ने कई सालों तक सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमा कर रखा। फिर वो चाहे दिलीप कुमार की 'मुगल-ए-आजम' हो या शाहरुख खान की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'। इन फिल्मों को देखना लोग आज भी पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख कि ये फिल्म कई सालों तक मुंबई के प्रसिद्ध सिनेमाहॅाल मराठा मंदिर में चली थी। ऐसी ही कई और फिल्में हैं जो कई सालों तक सिनेमाघरों में लगी थीं। तो आइए जानते हैं उनके नाम...

दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे: यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा हफ्तों तक चलने वाली फिल्म है। 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' 20 अक्टूबर, 1995 में रिलीज हुई थी, और कई सालों तक मुंबई के मराठा मंदिर में चली थी।

मुगल-ए-आजम: दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर की शानदार फिल्म 'मुगल-ए-आजम' अपने समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। इसने सिनेमाघरों में लगभग 150 हफ्ते पूरे किए थे।

शोले: जय- वीरू की दोस्ती से लेकर गब्बर के जानदार डॅायलॅाग्स तक इस फिल्म ने कई जनरेशन्स तक अपनी एक खास छाप छोड़ रखी है। यह फिल्म 15 अगस्त, 1975 को रिलीज हुई थी। बता दें फिल्म मुंबई के मिनर्वा थिएटर में पांच साल तक चली थी।

बरसात: 21 अप्रैल, 1949 को रिलीज हुई फिल्म 'बरसात' दिग्गज कलाकार राज कपूर की पहली सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 हफ्ते पूरे किए थे। बताया जाता है कि इस फिल्म की सफलता के बाद ही राज कपूर ने आर.के. स्टूडियो खरीदा था।

कहो न प्यार है: ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' 14 जनवरी, 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक का स्टाइल, डांस और एक्शन दर्शकों को खूब पसंद आया। यह फिल्म लगभग एक साल तक विभिन्न सिनेमाघरों में चली थी।

मैंने प्यार किया: 29 दिसंबर, 1989 को रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' किसे याद नहीं है। इसके शुरू में सिर्फ 29 प्रिंट रिलीज किए गए थे। बता दें ये सलमान खान की डेब्यू फिल्म थी। 'मैंने प्यार किया' लगभग 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली।

राजा हिंदुस्तानी: आमिर खान और करिश्मा कपूर की ब्लॅाकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी 15 नवंबर, 1996 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली थी। उस दौरान फिल्म का गाना परदेसी-परदेसी सुपरहिट हो गया था।

ये भी पढ़ें

‘भारत’ छोड़ने के बाद रुठे सलमान को मनाने के लिए प्रियंका ने अपनाया नया हथकंडा, क्या दूर होगी नाराजगी!
Published on:
11 Aug 2018 02:48 pm
Also Read
View All