प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' अचानक से छोड़ दी थी। इसका कोई पुख्ता कारण तो सामने नहीं आया, लेकिन कहा जा रहा है कि अपनी एक हॉलीवुड फिल्म और बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी के कारण ऐसा किया है। इसके बाद से खबरें आ रही है कि सलमान और प्रियंका के बीच खटास आ गई है। ताजा रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म पोस्टपोन हो गई है। दूसरी ओर सलमान की नाराजगी भी वे सहन नहीं कर पा रहीं। उन्होंने सलमान को खुश करने के लिए उनके बैनर की उस फिल्म की तारीफ का रास्ता चुना, जिससे वे अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। दूसरी ओर सलमान यह साफ कह चुके हैं कि प्रियंका ने उनसे सच छिपाया इसीलिए यह सब हुआ।