
बॅालीवुड इंडस्ट्री देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर है। लोग भारतीय फिल्मों के इस कदर दीवाने हैं की अगर विदेश में शाहरुख सलमान चले जाए तो फैंस पागल हो जाते हैं। फैंस की दीवानगी की इस कदर है की हाल में शाहरुख खान के एक फैन ने उनके फिल्म के गाने को री-क्रिएट किया है। हाल में उन्होंने 'मोहब्बतें' फिल्म के गाने 'हमको हम हीं से चुरा लो ' को चुना है। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। तो आइए देखते हैं ऐसे ही रीक्रिएट किए हुए कुछ गाने...
यह इंडोनेशियन ग्रुप है जो शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन है। ये लोग गाने के एक-एक सीन को उसी तरह फिल्माने की कोशिश करते हैं, जैसा ओर्जिनल है। अब तक ये लोग 2 गानों को रीक्रिएट कर चुके हैं।
Fathan Dasopang नाम के YouTube चैनल से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इस चैनल पर अबतक कुल चार वीडियो अपलोड हैं, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि बंदा SRK फैन है। चारों वीडियो शाहरुख के ऊपर ही है। दो गाने हैं, जिनके बारे में हम आपको बता चुके हैं और दो फिल्मों के सीन पर लिपसिंक के साथ एक्टिंग की गई है।
इसके अलावा टिक टॅाक पर भी एक जोड़ी है जो बहुत फैमस हो रही है। यह भी फिल्मों के गानों पर एक्ट करते हैं।