बॉलीवुड

Big B के करियर को दिया बूस्ट, तृप्ति डिमरी-राजकुमार राव बना रहे रीमिक्स, मिलियन व्यूज पक्के

Na Na Na Re Remake: 90 के दशक का सुपरहिट गाना था 'ना ना ना ना रे'। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर फिल्माए गए इस गाने ने धूम मचा दी थी। अब इसका रीमेक बन रहा है।
less than 1 minute read
Feb 28, 2024
Tripti Dimri Na Na Na Re Remake
'ना ना ना ना रे' रीमेक

Na Na Na Re Remake: 90 के दशक का सुपरहिट गाना था 'ना ना ना ना रे'। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर फिल्माए गए इस गाने ने धूम मचा दी थी। उनके करियर को इससे बूस्ट मिला, अब इसका रीमेक बन रहा है। इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) नजर आएंगी, जो 'एनिमल' की सफलता के साथ बुलंदियां छू रही हैं।

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के इस फेमस गीत 'ना ना ना ना रे' को उत्तर भारत में शूट किया जाएगा और ये एक आगामी फिल्म का हिस्सा होगा। गाने का म्यूजिक वीडियो ऋषिकेश की नैसर्गिक छटाओं के बीच सेट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Video: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ रस्सी से लटकर स्टेज पर पहुंचे, शो में मच गई भगदड़

यह गाना, जो मूल रूप से दलेर मेहंदी और समीर अंजान ने लिखा था, सचिन जिगर द्वारा फिर से बनाया गया है। गाने के बारे में दलेर मेहंदी ने एक बयान में कहा, ''ना ना ना ना रे' को इतने उत्साह के साथ दोबारा इस्तेमाल होते देखना वाकई संतुष्टिदायक है। यह गाना मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है, और मैं राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की प्रतिभाओं के माध्यम से एक बार फिर इसके सतत आकर्षण को देखने के लिए उत्साहित और उत्सुक हूं।"
'ना ना ना ना रे' मूल रूप से अमिताभ बच्चन की कमबैक फिल्म 'मृत्युदाता' के लिए रिलीज़ हुई थी। यह गाना पीढ़ियों से काफी पसंद की गई है। इसकी जबरदस्त लय और ऊर्जा के लिए इसे पसंद किया जाता है, जो इसे संगीत समारोहों में महत्वपूर्ण बनाता है।

Published on:
28 Feb 2024 01:15 pm
Also Read
View All
Khan Brothers Family Drama: ‘तुम अब सीमा की सुन रहे हो?’, सीमा सजदेह के साथ सोहेल खान के तलाक पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी

“सम्मान कमाया जाता है, मांगा नहीं जाता” PM मोदी के सपोर्ट में आना भूमि पेडनेकर को पड़ा भारी, भड़के यूजर्स

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर रिलीज से पहले विवाद, रामलीला महासंघ ने की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग, दी विरोध की चेतावनी

पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, भारत के प्यार को लेकर हुए इमोशनल

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज? नए पोस्ट में पति और CJP आंदोलन का किया जिक्र, लिखा- जेबकतरे जैसा बर्ताव करती है