बॉलीवुड

रणबीर कपूर संग Viral Video पर तोड़ी तृप्ति डिमरी ने चुप्पी, कहा ‘मैं वास्तव में घबरा गई थी’

रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'एनिमल' की स्क्रीनिंग पर मस्ती के साथ धमाल देखा गया। वहीं स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें तृप्ति की नजरें रणबीर को घूरती हुई नजर आई।

2 min read
Dec 13, 2023
tripti_dimri_and_ranbir_kapoor.jpg

‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग पर फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई थी। जिसके बाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर को घूरते हुए तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। जिसके चलते एक इंटरव्यू में तृप्ति ने उस वीडियो से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर सच्चाई बताई की आखिर क्यों वो रणबीर कपूर को इस तरह देख रही हैं।

तृप्ति ने वीडियो से जुड़े सवाल पर कहा
तृप्ति ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम लोग स्क्रीनिंग पे थे और पूरी कास्ट का शूट करना था। वे चाहते थे कि एनिमल की पूरी कास्ट एक साथ हो। लोग बातें कर रहे थे और वह (रणबीर कपूर) ठीक मेरे सामने किसी से बात कर रहे थे। इसलिए, अगर कोई मेरे सामने किसी से बात कर रहा है, तो जाहिर है, आप उस व्यक्ति को ही देखेंगे।"


तृप्ति के पिता ने फोन पर कही ये बात
तृप्ति ने बताया कि उनके पिता ने वीडियो को देखकर उन्हें फोन किया था। तृप्ति ने कहा “अगर आप ध्यान देंगे, तो मैं अपने हाथ रगड़ रही थी। वास्तव में, मेरे पिता ने पूरी फुटेज देखने के बाद मुझे फोन किया। फोन पर उन्होंने कहा, 'क्या आप घबराए हुए थे?' मैंने कहा, 'हां... आपको कैसे पता चला?' उन्होंने कहा, 'तुम अपने हाथ मल रही थी। मुझे पता है, जब आप घबराती हैं तो आप अपने हाथ रगड़ती हैं।'... तो, मैं वास्तव में घबरा गई थी और खासकर जब आप रणबीर जैसे लोगों के साथ खड़े होते हैं, तो आपका घबराना लाजमी है, है ना? और मुझे लगता है कि वह मेरे सामने खड़े थे, किसी से बात कर रहे थे ऐसे में आपको यह एहसास भी नहीं होता कि आप कहां देख रहे हैं, क्या देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Animal मूवी पर बोले प्रेम चोपड़ा, कहा- 'उन दिनों हम पर बुरे लोग होने का ठप्पा लग जाता था'

'एनिमल' में ज़ोया का दिलचस्प किरदार
'एनिमल' में तृप्ति डिमरी ने ज़ोया का किरदार निभाया है, जो रणविजय सिंह के साथ एक भावुक रिश्ते में है। दोनों के बीच हुए इंटीमेट सीन काफी चर्चा में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' की धूम
'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। एनिमल फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म से लेकर इसके किरदार काफी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं Tripti Dimri, 'एनिमल' के बाद बदली जिंदगी, पूरे देश में होने लगी चर्चा, 'रातों की नींद हो गई...'

Published on:
13 Dec 2023 08:24 am