बॉलीवुड

पहली बार पिता संजय को लेकर त्रिशला ने कही दिल की बात, कहा- मैं अपने पैरेंट्स के साथ नहीं रही इसलिए…

त्रिशला ने भी अपने दिल की बात लोगों से शायर की और बताया कि उनके पिता संजय उनकी जिंदगी में क्या अहमियत रखते हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 2:28 PM IST
trishala dutt talk about her emotions with father sanjay dutt
trishala dutt talk about her emotions with father sanjay dutt

संजय दत्त यूं तो कई लोगों को करीब हैं लेकिन उनकी जिंदगी में जो लड़की सबसे ज्यादा अहमियत रखती है वो है उनकी बेटी त्रिशला दत्त। हाल में त्रिशला ने भी अपने दिल की बात लोगों से शायर की और बताया कि उनके पिता संजय उनकी जिंदगी में क्या अहमियत रखते हैं।

त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरीज शेयर की जहां उन्होंने कुछ सवालों के जवाब दिए। पहली ही स्टोरी में सवाल था कि वो संजय दत्त की बेटी हैं या बाबा की? इसके जवाब में उन्होंने लिखा 'बाबा की'।

अगला सवाल था कि संजय दत्त की बेटी होना उनके लिए कैसा अनुभव है? इसपर उन्होंने लिखा, वो एक आम पिता जैसे पिता हैं। जब मैं उनके साथ होती हूं तो एक पिता के साथ होने के अनुभव होता है न कि स्टार।

इसके बाद त्रिशला से पूछा गया क्या आप अपने पिता की तरह बैड एज हैं? इसपर उन्होंने कहा हां। कुछ चीजों में।

फिर एक फैन ने सवाल किया पेरेंट्स के साथ रहना कैसा होता है? इसके जवाब में त्रिशला ने कहा कि, मैं कभी अपने पेरेंट्स के साथ नहीं रही इसलिए कह नहीं सकती कि कैसा अनुभव होता है। वैसे में कुछ वक्त उनके साथ रही हूं लेकिन उस वक्त मैं बहुत छोटी थी इसलिए मुझे बहुत कुछ याद नहीं है।

त्रिशाला से पूछा गया कि संजय दत्त की कौनसी फिल्म उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है तो उन्होंने फिल्म कांटे को चुना।

गौरतलब है कि त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा की मौत के बाद से ही त्रिशाला अपने नाना-नानी के पास रही। इस समय वो न्यूयॉर्क में रहती हैं।

Updated on:
14 Jul 2018, 2:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब