बॉलीवुड

ट्रोलर्स ने किसान की फोटो शेयर कर साधा Abhishek Bachchan पर निशाना, अभिनेता के जवाब ने की बोलती बंद

ट्विटर पर एक शख्स ने अभिनेता अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) की तुलना एक किसान से कर दी है। ट्रोल करने वाले शख्स का मानना है कि यदि अभिषेक के नाम के पीछे बच्चन ना होता है तो वह शायद कुछ और होते। इस पर अभिनेता ने भी मजेदार जवाब दिया है। जिसने सबकी बोलती बंद कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2020, 9:49 AM IST
Trollers Again Troll Actor Abhishek Bachchan On Nepotism
Trollers Again Troll Actor Abhishek Bachchan On Nepotism

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) बेशक अपनी फ्लॉप फिल्म्स, एक्टिंग और कम काम होने के चलते ट्रोलर्स का निशाना बन जाते हो, लेकिन इस एक्टर काफी बिज़ी हैं। उनकी एक नहीं बल्कि कई फिल्म जल्द ही आने वाली हैं। फिलहाल, इन दिनों वह फिल्म 'लूडो' ( Ludo ) के प्रोमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्मों की शूटिंग के साथ अभिषेक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। यही नहीं अगर कोई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है। तो वह भी अपने जबरदस्त जवाबों सबकी बोलती बंद कर देते हैं। जैसा की इस बार भी हुआ है।

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि ट्विटर पर एक ट्विटर यूजर ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई की फोटो का इस्तेमाल करते हुए अभिनेता को ट्रोल की कोशिश की। फोटो में नज़र आ रहा शख्स किसान जैसा नज़र आ रहा है। वहीं उसके पीछे पराली जलती हुई दिखाई दे रही है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि शख्स की शक्ल थोड़ी बहुत अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) से मिलती-जुलती हुई भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए ट्रोल ने मैसेज में लिखा है कि 'यदि अभिषेक 'बच्चन' नही होते।' इस मैसेज से हर कोई समझ सकता है कि यूजर्स क्या कहना चाहता है।

यह ट्वीट देख अभिषेक बच्चन भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। अभिषेक ने ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए कहा कि 'हाहाहा...फनी! लेकिन, फिर भी वह तुमसे बेहतर दिखाई देता दिखाई देता। अभिषेका का जवाब देख कई लोगों ने उनकी प्रशंसा की तो कई उनके खिलाफ बोलने लगे। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है। जब अभिषेक बच्चन को नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी उन्हें सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर ट्रोल किया गया है कि वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) के सुपुत्र हैं इसलिए ही उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलता है।

अमित शुक्ला नाम के एक शख्स ने नेपोटिज्म पर अभिषेक को ट्रोल करते हुए एक बार यह ट्वीट भी किया था कि आपको नहीं लगता है कि आपके पास बच्चन नाम होने की वजह ही काम मिलता है। जिस पर अभिनेता ने काफी मजेदार जवाब दिया था। अभिषेक ने कहा था कि काश जो आप कह रहे हैं वह सच होता। सोचो मेरे पास तब कितना काम होता। उनका यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था। खैर, अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'द बिग बुल' ( The Big Bull ) और 'बॉब बिस्वास' ( bob biswas ) में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी फिल्म’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा