बॉलीवुड

Disha Patani का जिम में वर्कआउट करते वीडियो वायरल, ट्रोलर्स बोले- एक्टिंग सीखो, इन सब से कुछ ना होगा

Disha Patani Workout Video: एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि समय हो गया है 70 किलो उठाए। मैंने तीन सेट मारे हैं। अब मुझे शक्ति और परफॉर्मेंस पर काम करना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2023, 5:21 PM IST
Trollers said Disha Patani learn acting nothing will happen all this
एक्ट्रेस दिशा पाटनी

Disha Patani Workout Video: एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। जिसमें वो 70 किलो वेट उठा रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को वर्कऑउट करते हुई दिख रही हैं। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "समय हो गया है 70 किलो उठाए। मैंने तीन सेट मारे हैं। अब मुझे शक्ति और परफॉर्मेंस पर काम करना है।"

एक्ट्रेस की वीडियो इंस्टाग्राम पर पैपराजी ‘विरल भयानी’ ने शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "दिशा पाटनी जिम में कसरत करते हुए।" उनकी भी ये पोस्ट वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में 36 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर मजेदार कमेंट किए गए हैं।

'एक्टिंग सीखो इन सब कुछ ना होगा'
एक ने लिखा है, "एक्टिंग सीखो, इन सब कुछ ना होगा।" एक ने लिखा है, "जरूरत क्या है।" एक ने लिखा है, "थोड़ा आराम से।" एक ने लिखा है, "टाइगर का गाना क्यों डाला?" वहीं कई लोगों ने यह भी दिशा पाटनी की सराहना भी की है। एक ने लिखा है, "बोल्ड एंड ब्यूटीफुल दिशा।" एक ने लिखा है, "शानदार।"

दिशा पाटनी अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। वह अक्सर जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आती है। उनकी स्लिम और टोंड बॉडी पर कई लोग कमेंट भी करते हैं। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। उनकी काफी अधिक लोकप्रियता है।

Updated on:
25 Jun 2023, 5:21 PM IST
Published on: