
नई दिल्ली। फिल्म 'बाटला हाउस' (Batla House) का गाना 'ओ साकी-साकी' (O Saki Saki) में नोरा फतेही ने अपने डांस से धूम मचा दी थी। इस गाने में नोरा के बैली डांस को देख कर उनके फैंस उनके दीवाने हो गए थे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनके डांस को काफी पंसद किया था। वहीं अब इस गाने पर दो लड़कियों ने बैली डांस किया है। जो इंटरनेट पर अपने मूव्ज के साथ लाखों लोगों के दिलों को लूट चुकी हैं। इन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है।
नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस गाने पर इस वीडियो में दिख रही लड़कियों ने बेहद ही खूबसूरत तरीके से बैली डांस किया है। गाने में दिख रही लड़कियां हर शहर में जाकर लोगों को डांस भी सिखाती हैं। फिलहाल उनकी इस वीडियो को अब तक 41 मिलियन लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल 'टीम नाच' ने पब्लिश किया है। इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ 19 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस गाने पर डांस करने वाली लड़कियां रातोंरात काफी फेमस भी हो रही है।