
आखिर दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा के छोटे लाडले बेटे उदय चोपड़ा की मोहब्बत रंग लाई। उन्हें दुल्हनिया मिल ही गई और साथ ही रानी मुखर्जी को देवरानी। जी हां, बहुत जल्द चोपड़ा परिवार के आंगन में शहनाई गूंजने वाली है। उदय चोपड़ा दूल्हा बनने वाले हैं। अब आप लोगों को जेहन में होगा कि उदय की शादी किससे हो रही है? अरे, यक कोई आम लड़की नहीं, बल्कि बॉलीवुड का ही एक जाना-माना नाम है। समझ गए आप कि हम किसकी बात कर रहे हैं। बता दें कि उदय को उनका प्यार मिल गया है। वो जिससे प्यार करते थे, उसी से उनकी शादी होने जा रही है। उदय काफी लंबे समय से अभिनेत्री नरगिस फखरी को डेट कर रहे थे। बीच में खबर आई थी उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है, लेकिन ये खबर अफवाह साबित हुई।
फ
मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो नरगिस कुछ दिन पहले ही लिव-इन से निकलकर चोपड़ा परिवार के बंगले में शिफ्ट हुई हैं। ताजा खबर यह है कि उदय और नरगिस अपने रिश्ते को अब आगे बढ़ाना चाहते हैं। वे दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। बताया जाता है कि अगले साल यह कपल शादी कर लेगा। हालांकि, ये शादी तो बहुत पहले हो जाती, क्योंकि उदय शादी के लिए शुरू से ही तैयार थे, लेकिन नरगिस शादी जैसे संबंध को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती थीं। इतना ही नहीं, नरगिस इस रिश्ते को लेकर दुविधा में थी। शायद यही वजह थी कि ये शादी अब तक नहीं हुई थी। अब जब, उदय की मां पामेला चोपड़ा भी इस रिश्ते के लिए राजी हैं, तो फिर कौन करेगा काजी।
दरअसल, उदय ने तय किया था कि जब तक उनकी मां इस रिश्ते के लिए हां नहीं कहेंगी, तब तक वो इस रिश्ते को आगे नहीं बढा़एंगे। लेकिन जहां इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए नरगिस तैयार हैं, वहीं पामेला ने भी शादी के लिए हां कह दी हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा...और ये रिश्ता बनता है, तो रानी को एक खूबसूरत देवरानी मिल जाएगी। अ देखना यह है कि देवरानी के साथ रानी की कैसी निभती है। वैसे खबर ये भी हा रही है कि नरगिस जल्द ही किसी यशराज बैनर की फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस रिश्ते को लेकर कोई नया अपडेट होगा, हम तक जरूर लेकर आएंगे। फिलहाल, आप कमेंट बॉक्स में ये बता सकते हैं कि ये जोड़ी कैसी रहेगी?