
नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई पुलिस का जश्न 'उमंग' का आयोजन रविवार की बीती शाम को बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया । जहां पर इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा, से लकेर अनन्या पांडेय, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर, रकुल प्रीत, अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर समेत सभी सितारें इस जश्न में शामिल हुए। पुलिसवालों के सम्मान के लिए होने वाला ये इवेंट बॉलीवुड स्टार्स से भरा हुआ था।
इस इवेंट में उपस्थित कई स्टार नें अपने स्टाइलिश लुक से सुर्खियां बटोरी तो कई स्टार्स नें अपने परफार्मेस से स्टेज पर आग लगा दी। इन्ही के बीच सबसे हॉट अंदाज में नजर आई प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra )। प्रियंका चोपड़ा का साड़ी लुक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। और हो भी क्यो ना, इतनी मंहगी साड़ी पर आखिर उनकी खूबसूरती कैसे ना झलके। क्या आप भी जानना चाहेगें। प्रियंका की इस साड़ी की कीमत क्या है। इस साड़ी की कीमत 10 ग्राम सोने की कीमत से भी ज्यादा है। मसाबा गुप्ता के कलेक्शन वाली इस साड़ी की कीमत 42, 575 रुपए है।
पति निक ने भी की तारीफ :
बनारसी कट वर्क कडवा बॉर्डर सिल्क साड़ी में प्रियंका स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक बिंदी के साथ एक हाथ में चूड़ियां पहनकर उन्होनें अपने लुक को कम्पलीट किया था। प्रियंका के इस हॉट अवतार को देखकर निक ने उनकी फोटो पर 'स्टनिंग' कमेंट किया।
हॉलीवुड में बढ़ा काम का दायरा : बात प्रियका के वर्क फ्रंट की करें तो वे अमेजन स्टूडियो की सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी। खुद प्रियंका ने इसे ट्वीट करके कन्फर्म किया था। इसके अलावा वे राजकुमार राव के साथ फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी काम कर रही हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।