बॉलीवुड

JNU Violence: मुंबई में प्रदर्शन के दौरान इस अंकल ने किया ऐसा डांस, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

मुंबई प्रदर्शन के बीच शख्स के डांस का यह वीडियो स्क्रीन राइटर रामकुमार सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे ...
2 min read
Jan 07, 2020
JNU Violence uncle dance
JNU Violence uncle dance

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हुई हिंसा को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जेएनयू छात्रों के समर्थन में न केवल कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने प्रदर्शन किया, बल्कि आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुंबई के गेटेवे ऑफ इंडिया के पास भी कई बॉलीवुड सितारों और आम लोगों ने जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।

दरअसल, मुंबई प्रदर्शन के बीच शख्स के डांस का यह वीडियो स्क्रीन राइटर रामकुमार सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने जेएनयू अटैक को लेकर निशाना भी साधा है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस वीडियो को देखिए। यह इस आंदोलन के खूबसूरत दृश्यों में से एक है। यह इस देश की महान परंपरा पर गर्व करने का दिन है और गुंडों से मुक्ति के संकल्प का भी दिन है।'

जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबई में कार्टर रोड पर चल रहे प्रदर्शन में बॉलीवुड हस्तियां भी आ गई हैं। इनमें फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और अभिनेत्री तपसी पन्नू, रिचा चड्ढा व स्वरा भास्कर शामिल हैं।

Published on:
07 Jan 2020 05:48 pm
Also Read
View All
Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग

Toxic Movie Review: सिर्फ एक्शन या मारधाड़ नहीं है ‘टॉक्सिक’, यश की कुछ अलग करने की कोशिश, कियारा ने भी चौंकाया